Manoj Bajpayee वित्त मंत्री और Governor से पूछना चाहते हैं ये एक सवाल? देश के आर्थिक संकट को लेकर बोले 'फैमिली मैन'
अपकमिंग फिल्म Governor में मनोज बाजपेयी पूर्व RBI गवर्नर एस वेंकटरमणन का किरदार निभाने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म गवर्नर में देश के 18वें RBI गवर्नर एस वेंकटरमणन का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने बताया कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वे देश के वित्त मंत्री और वर्तमान गवर्नर से कौन सा सवाल पूछना चाहेंगे।
Manoj Bajpayee ने दैनिक जागरण को एक्सक्लूसिवली बताया कि वे गवर्नर और वित्तमंत्री से क्या पूछना चाहेंगे।
ये एक सवाल पूछना चाहेंगे मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे वित्त मंत्री (Finance Minister) और गवर्नर से क्या पूछना चाहेंगे। इस पर 'फैमिली मैन' एक्टर ने जवाब दिया, 'मैं यही पूछुंगा कि कितना वक्त लगेगा ये सुनिश्चित करने में कि हमारी इतनी बड़ी जो जनसंख्या है, उनकी रोजी-रोटी, उसकी शिक्षा और उसके रोजगार का अधिकार सुनिश्चित हो पाएगा'।
यह भी पढ़ें- तुम ऐक्टर हो या पैजामा? जब Manoj Bajpayee ने 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' के 'देवी' को मारा ताना, दूर हो गया था सारा डर
गवर्नर के बारे में
'गवर्नर' हिंदी भाषा की एक पॉलिटिकल और फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर चिन्मय मांडलेकर हैं और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म 1990 के भारतीय आर्थिक संकट से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी देश के 18वें RBI गवर्नर एस वेकटरमणन का किरदार निभा रहे हैं।
एस वेंकटरमणन के बारे में
श्री वेंकटरमनन (28 जनवरी 1931 – 18 नवंबर 2023) एक भारतीय सिविल सेवक और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने 1990 से 1992 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के 18वें गवर्नर के तौर पर काम किया और 'बैलेंस ऑफ़ पेमेंट्स' (भुगतान संतुलन) के संकट से निपटने के लिए भारत के कदमों की देखरेख की। उनके कामों को देश को संकट से बाहर निकालने में मददगार माना जाता है, खासकर तब, जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो गया था और उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में देश के आर्थिक उदारीकरण कार्यक्रम की शुरुआत में भी मदद की।
खबरें और भी
मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट
पिछली बार मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर जेंडे और फैमिली 3 में नजर आए थे वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों में गवर्नर (Governor) के अलावा 'पुलिस स्टेशन में भूत' है, जिसे राम गोपाल वर्मा डायरेक्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी का शिकार, पाई-पाई को मोहताज, आमिर उठाते थे खर्च; Lagaan के 'ईश्वर काका' का दर्दनाक था अंतिम जीवन