Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरा उनके साथ बचपन बीता है', Manoj Kumar के निधन से टूट गए धर्मेंद्र, अंतिम दर्शन करने पहुंचे अभिनेता

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 03:59 PM (IST)

    मनोज कुमार (Manoj Kumar) के अंतिम दर्शन करने फिल्मी दुनिया के सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) भी अपने क ...और पढ़ें

    मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र (Photo Credit- IMDB)
    मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र
    2. करीबी दोस्त का किया अंतिम दर्शन
    3. मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह बॉलीवुड को एक बड़ी क्षति हुई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इतना ही नहीं, सेलेब्स उनके घर अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अब मनोज कुमार के समकालीन अभिनेता और करीबी दोस्त धर्मेंद्र उनके घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया।

    मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 4 अप्रैल की सुबह अंतिम सांस ली। अब धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मनोज कुमार के घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे नजर आए। बता दें कि मनोज कुमार धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। वीडियो में धर्मेंद्र के चेहरे पर अपने करीबी दोस्त के निधन का दुख साफ तौर पर नजर आ रहा है।

    मनोज कुमार के बारे में क्या बोले धर्मेंद्र?

    दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मनोज कुमार के घर से बाहर निकलने के बाद एएनआई से बात की। दोस्त के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा, 'बहुत सी बातें हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में हमारा बचपन साथ गुजरा है।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता के घर पहुंचने की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। 

    ये भी पढ़ें- Manoj Kumar ने क्यों Shashi Kapoor को कहा था 'लालची? 35 फिल्में करने के बाद सिर्फ इस वजह से छोड़ी थी इंडस्ट्री

    मनोज कुमार का फिल्मी करियर चार दशकों तक चला, लेकिन उन्होंने अपने समय के बाकी अभिनेताओं की तुलना में कम काम किया। इस बारे में एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, 'मैं लालची अभिनेता बिल्कुल भी नहीं हूं। जहां धर्मेंद्र और शशि कपूर ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों कीं। वहीं, मैंने अपने करियर में मुश्किल से 35 के करीब फिल्में की हैं।'

    बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

    अभिनेता मनोज कुमार के निधन का दुख हर किसी को है। बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, अजय देवगन, फरहान अख्तर, करीना कपूर, सनी देओल, करण जौहर, हंसल मेहता और मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    कब होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार?

    अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे मुंबई के पवन हंस में किया जाएगा। इससे पहले आज सिनेमा से जुड़े लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने लगातार पहुंच रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर देशभक्ति की मिसाल थे मनोज कुमार, इन 10 फिल्मों से लोगों में जगाया देश प्रेम