विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

96 हफ्तों तक थिएटर में चली थी मनोज कुमार की Kranti, 43 साल पहले कमा डाले थे 10 करोड़

Published: Wed, 14 Aug 2024 07:25 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2024 08:34 PM (IST)

राइटर सलीम-जावेद (Salim-Javed) की डॉक्युमेंट्री एंग्री यंग मैन के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने मनोज कुमार की क्रांति को ...और पढ़ें

क्रांति फिल्म हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर (Photo Credit-Jagran)
क्रांति फिल्म हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. 1981 में रिलीज हुई थी मनोज कुमार की क्रांति
  2. सलीम और जावेद ने लिखी थी फिल्म की कहानी
  3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया था धमाका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजादी से पहले हमारे देश और देशवासियों पर अंग्रेजों ने क्या-क्या जुल्म किए, उसके दर्द की कहानी को क्रांति (Kranti) ने बयां किया था। इस फिल्म से दिलीप कुमार की सिनेमा जगत में दूसरी पारी का आगाज हुआ था। इस बात की जानकारी मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने एक मीडिया इंटरव्यू में दी थी। चूंकि 43 साल पहले आई क्रांति की चर्चा इस वक्त सलमान खान (Salman Khan) की वजह से ज्यादा हो रही है। 

क्योंकि उन्होंने सलीम खान और जावेद अख्तर (Salim Khan-Javed Akhtar) की डॉक्युमेंट्री एंग्री यंग मैन के ट्रेलर लॉन्च पर मनोज द्वारा लेखकों का क्रेडिट छीन लेने की बात कही थी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल ब्लॉकबस्टर में से एक है।

96 हफ्तों तक सिनेमाघरों में था क्रांति का राज

1981 में फिल्म क्रांति को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया। ये एक मल्टी स्टारर मूवी थी, जिसमें मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार अहम भूमिका में मौजूद थे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत द्वारा देशवासियों को प्रताड़ित करना और उसके खिलाफ छेड़े गए विद्रोह को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें- 'क्रांति' के लिए क्रांति कर गए थे मनोज कुमार, सलमान खान का खुलासा, सलीम-जावेद से छीना गया था क्रेडिट 

आलम ये रहा कि क्रांति ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। मूवी का स्टोरी प्लॉट, संवाद और गानों ने दर्शकों का दिल जीता था। क्रांति ने मल्टी स्टारर फिल्म होने के नाते सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उस दौर में ये मूवी 96 सप्ताह तक सिनेमाघरों में खूब चली थी। 

सलीम और जावेद के जरिए लिखी गईं 24 फिल्मों से एक क्रांति भी रही। लेकिन सलमान खान के खुलासे के बाद इस मूवी को लेकर फिलहाल सुर्खियां काफी तेज हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर क्रांति का कहर

क्रांति का कहर बॉक्स ऑफिस पर खूब भरपा। सिनेमाघरों के बाहर फिल्म को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारों ने ये बता दिया था कि कमाई के मामले में मनोज कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म रिकॉर्ड बनाएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार क्रांति ने 43 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर नेट 10 करोड़ का कारोबार किया था। जिसके दम पर ये मूवी उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई थी। 4 दशक पहले 10 करोड़ की कमाई से क्रांति की अपार सफलता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- 'क्रांति' में कैसे हुई थी Dilip Kumar की एंट्री, एक झटके में मनोज कुमार ने ट्रेजेडी किंग को कर लिया था राजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।