Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Kumar Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार को दी गई अंतिम विदाई, दाह संस्कार में शामिल हुए फिल्मी सितारे

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 05 Apr 2025 12:59 PM (IST)

    देशभक्ति फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। इस वक्त हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम है भ ...और पढ़ें

    मनोज कुमार का अंतिम संस्कार (Photo Credit- X)
    मनोज कुमार का अंतिम संस्कार (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 4 अप्रैल को हुआ था मनोज कुमार का निधन
    2. मनोज कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी
    3. राजकीय सम्मान से होगी अभिनेता की विदाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar Death) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिनेमाई पर्दे पर 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर एक्‍टर ने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आख‍िरी सांसें ली थी।

    दिग्गज अभिनेता के जाने से हिंदी सिनेमा को गहरा सदमा लगा है। पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है। इस बीच दिवंगत अभिनेता का आज यानी 5 अप्रैल को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी जा रही है।

    मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्मी सितारे

    अभिनेता का आज दाह संस्कार होने वाला जहां एक के बाद एक फिल्मी सितारे उन्हें विदाई देने पहुंच रहे हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जिन्होंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है, वो भी गम में डूबे हुए हैं। साथ ही एक्टर प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।

    बता दें, मनोज कुमार का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जा रहा है। राजपाल यादव ने मनोज कुमार को याद करते हुए कहा, 'वह भारत के विश्व कला रत्न हैं। वह भारत रत्न हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। वह हमारे बॉलीवुड के रत्न हैं और हमेशा रत्न बने रहेंगे।'

    प्रेम चोपड़ा ने भी उनके बारे में कहा, 'हम शुरुआत से ही साथ थे। यह एक शानदार सफर रहा। उनके साथ काम करके हर किसी को फायदा हुआ। मुझे भी उनसे बहुत कुछ मिला। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, बल्कि कह सकता हूं कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे।'

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 24 साल बाद इतना बदल गई हैं Kasoor मूवी की वकील 'सिमरन', 53 की उम्र में भी ढहाती हैं कहर

    कैसे होता है राजकीय सम्मान?

    राजकीय सम्मान (State Honor) एक विशेष प्रकार की श्रद्धांजलि होती है, जो किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के निधन पर दी जाती है। यह सम्मान आमतौर पर केंद्र या राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। पहले यह निर्णय केवल राष्ट्रपति द्वारा, केंद्र सरकार की सिफारिश पर लिया जाता था, लेकिन अब राज्य सरकारों को भी यह अधिकार मिल चुका है। राजकीय सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, और अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों को दिया जा सकता है।

    Photo Credit- Pallaw Paliwal

    इसके अलावा, कला, सिनेमा, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी यह सम्मान मिल सकता है। राजकीय सम्मान के अंतर्गत अंतिम संस्कार के समय तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर, शोक ध्वज, और बंदूक सलामी जैसी औपचारिकताएं निभाई जाती हैं।

    Photo Credit- Pallaw Paliwal

    मनोज कुमार का करियर और सम्मान

    24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। यूं तो उन्होंने बड़े पर्दे पर कई किरदारों में जान डाली है, लेकिन उन्हें देशभक्ति से भरी फिल्मों के लिए ज्यादा पहचान मिली है। इसी वजह से उन्हें भारत कुमार कहा जाता था।

    Photo Credit- Pallaw Paliwal

    भारतीय सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए मनोज कुमार ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, उन्हें 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले, जिनमें 1968 में ‘उपकार’ के लिए बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के अवॉर्ड शामिल हैं। उन्हें एक नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

    ये भी पढ़ें- पति Manoj Kumar को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं शशि गोस्वामी, आंखें नम कर देगा उनका ये वीडियो