यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पति Manoj Kumar को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं शशि गोस्वामी, आंखें नम कर देगा उनका ये वीडियो
Manoj Kumar Last Rites शुक्रवार की सुबह हिंदी सिनेमा को एक बड़ा झटका लगा। बड़े पर्दे पर पैट्रियाटिक फिल्मों के लिए मशहूर भारत कुमार उर्फ मनोज कुमार इस ...और पढ़ें

HighLights
- 4 अप्रैल को मनोज कुमार का हुआ था निधन
- मनोज कुमार के निधन से टूटीं उनकी पत्नी
- लंबे समय से बीमार चल रहे थे मनोज कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत शुक्रवार को उस खबर से गमगीन हो गया, जब 'भारत कुमार' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) के निधन की खबर सामने आई। वह न केवल अभिनेता बल्कि निर्देशक भी थे। उन्होंने इंडस्ट्री को कम लेकिन बेहतरीन फिल्मों से नवाजा था। उनके अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
मनोज कुमार ने 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कुछ दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हार्ट रिलेटेड और लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं। आज अभिनेता का मुंबई में अंतिम संस्कार है। अंतिम विदाई से एक वीडियो सामने आया है जो यकीनन आपका दिल झकझोर देगा।
मनोज कुमार के निधन से टूटीं पत्नी
मनोज कुमार के निधन से उनका परिवार टूट गया है, खासकर उनकी पत्नी शशि गोस्वामी (Manoj Kumar Wife Shashi Goswami)। 5 अप्रैल को शशि गोस्वामी का एक भावुक वीडियो सामने आया है जहां दिवंगत अभिनेता की पत्नी अपने आंसू रोक नहीं पा रही हैं। कंपकंपाते हाथ से उन्होंने अपने पति को माला पहनाया और उन पर आखिरी बार प्यार लुटाया।
अपने पति को अंतिम विदाई देने का दर्द उनके आंखों से साफ छलक रहा था। वह इतनी दर्द में दिख रही हैं कि खुद को संभाल भी नहीं पा रही हैं। अपने पहले प्यार को खोना वाकई आसान नहीं है। शशि गोस्वामी का ये वीडियो देख फैंस भी भावुक हो गए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की इस फिल्म की बिकी थी टी-शर्ट और अंडरवियर, एक्टर ने दिल्ली-मुंबई तक की प्रॉपर्टी लगाई थी दांव पर
मनोज कुमार और शशि गोस्वामी की लव स्टोरी
मनोज कुमार और शशि गोस्वामी की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं थी। फिल्मों में आने से पहले ही अभिनेता ने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। मनोज को पहली नजर में ही शशि से इश्क हो गया था। डेढ़ साल तक दोनों ने पहले मन ही मन एक-दूसरे को चाहा, फिर डेटिंग शुरू की। परिवार खिलाफ था, लेकिन प्यार के आगे झुकना ही था। आखिकार दोनों का प्यार मुकम्मल हुआ और उन्होंने शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हुए कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी।