Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लाल बहादुर शास्त्री के आग्रह पर मनोज कुमार ने ट्रेन में लिखी थी ये पूरी फिल्म, आज भी जुबां पर रहते हैं गाने

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 06:00 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली। अपने ...और पढ़ें

    मनोज कुमार की हिट फिल्म (Photo Credit- Instagram)
    मनोज कुमार की हिट फिल्म (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर
    2. इस फिल्म को बनाने की मिली थी खास सलाह
    3. ट्रेन में बैठकर लिख दी थी फिल्म की कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज कुमार (Manoj Kumar) दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं, लेकिन उनकी फिल्में उन्हें हमेशा चर्चा में रखेंगी। सिनेमा जगत को उनके जाने से भारी नुकसान हुआ है। देशभक्ति की एक से बढ़कर एक फिल्में बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। एक बार उन्होंने देश प्रेम की फिल्में बनाने के मामले में अक्षय कुमार को अपना उत्तराधिकारी बताया था। आज उनकी एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं, जो सुपरहिट हुई और उसे बनाने की सलाह देश के प्रधानमंत्री ने दी थी।

    भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता को उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म बनाने की सलाह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दी थी। दरअसल, मूवी शास्त्री जी के विचारों पर आधारित थी। जब यह फिल्म बनी तो इसे दर्शकों का भरपूर प्यार एक्टर को मिला और कहानी की सराहना की गई।

    ट्रेन में बैठकर लिखी थी फिल्म की कहानी

    हम यहां जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम उपकार है। 1967 में रिलीज हुई इस पिक्चर की कहानी एक्टर ने दिल्ली से मुंबई लौटते समय ट्रेन में बैठकर लिखी थी। हालांकि, मनोज कुमार के सामने इस मूवी को बनाने में कई चुनौतियां आईं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। इस फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया। इतना ही नहीं, इशने सिनेमा को 'मेरे देश की धरती' जैसा यादगार देशभक्ति गीत दिया।

    Photo Credit- Jagran

    ये भी पढ़ें- 'मेरा उनके साथ बचपन बीता है', Manoj Kumar के निधन से टूट गए धर्मेंद्र, अंतिम दर्शन करने पहुंचे अभिनेता

    बता दें कि मनोज कुमार ने इस फिल्म के लिए राजेश खन्ना को भी ऑफर दिया था, लेकिन काम की व्यस्तता के चले उन्होंने रोल को ठुकरा दिया। इसके बाद उनका रोल प्रेम चोपड़ा की झोली में गया और उन्होंने इसकी भूमिका शानदार ढंग से निभाई।

    खबरें और भी

    कैसे मनोज कुमार को फिल्म के लिए मिली प्रेरणा?

    लाल बहादुर शास्त्री अपने विचारों के लिए जाने जाते थे। शहीद फिल्म के प्रीमियर में वह शामिल हुए थे, तब उन्होंने मनोज कुमार को जय जवान, जय किसान के नारे पर फिल्म बनाने की सलाह दी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसकी कहानी को उन्होंने ट्रेन में बैठकर लिखा था।

    Photo Credit- Instagram

    शशि कपूर को किया गया था फिल्म से बाहर

    उपकार फिल्म के लिए मेकर्स ने शशि कपूर को अप्रोच किया था और वह भी इस रोल के लिए तैयार थे। हालांकि, बाद में मनोज कुमार ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हों लगा कि इस तरह के किरदार से शशि कपूर की छवि प्रभावित हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- शहीद भगत सिंह का किरदार निभाकर Manoj Kumar ने सेट किया था बेंचमार्क, 20 साल तक कोई नहीं बना पाया था वैसी फिल्म