Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masaba Gupta और सत्यदीप मिश्रा की शादी के बाद हुईं पार्टी का वीडियो वायरल, क्रिकेटर पिता ने दी स्पेशल स्पीच

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 06:58 PM (IST)

    Masaba Gupta Video फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है। उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक पार्ट ...और पढ़ें

    Masaba Gupta Video: फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने शादी कर ली है।
    Masaba Gupta Video: फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने शादी कर ली है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Masaba Gupta Video: मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने शुक्रवार को शादी की है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनकी शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। मसाबा गुप्ता फैशन डिजाइनर है। उन्होंने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से 27 जनवरी को कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों ने रात को एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था।

    मसाबा गुप्ता की फ्रेंड पूजा ढींगरा ने एक वीडियो शेयर किया है

    मसाबा गुप्ता की बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर और पेस्ट्री मेकर पूजा ढींगरा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने शानदार केक बनाकर उन्हें उपहार में दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मसाबा के पिता विवियन रिचर्ड्स और मां नीना गुप्ता ने इस अवसर पर स्पेशल स्पीच भी दी है। वहीं, इस अवसर पर एक खूबसूरत थ्री टायर व्हाइट केक भी बनाया गया था, जिसे फूलों से सजाया गया था। इस पर 'बधाई' लिखा हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Shark Tank India शो के जजों की बदल गई जिंदगी, अनुपम ने डिज्नीलैंड में सुना पिच, पियूष ने क्लिक करवाई सेल्फी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pooja Dhingra 🗻 (@poojadhingra)

    नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को स्पेशल स्पीच देते हुए देखा जा सकता है

    एक फ्रेम में नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को स्पेशल स्पीच देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने क्या कहा यह नहीं पता चल पाया। वीडियो शेयर करते हुए पूजा ढींगरा ने लिखा है, 'जिन्हें आप बहुत ज्यादा पसंद करते हो उनके लिए कुछ बनाना बहुत कठिन होता है। बधाई मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा। आप लोगों को जीवन भर खुशियां, हंसी और प्यार मिले।'

    यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra ने की 'बड़ी अनाउंसमेंट' करने की घोषणा, फैंस ने पूछा- कियारा आडवाणी से शादी...

    मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी है

    मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी है। हालांकि, दोनों ने शादी नहीं की थी। नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा की पार्टी में भाग लेने कई लोग पहुंचे थे। इसमें विवेक मेहरा, नलिनी, चिन्मया, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, वैभव रेकी, कोंकणा सेन शर्मा और करण बुलानी जैसे लोग शामिल है। नीना गुप्ता फिल्म एक्ट्रेस है। वहीं मसाबा गुप्ता फैशन डिजाइनर है। वह कई सेलेबस के कपड़े डिजाइन कर चुकी है।

    खबरें और भी