यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Huma Qureshi को किस करने से पहले मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के गैरी मेहिगन ने किया यह अहम काम, वायरल हुआ वीडियो
Huma Qureshi Gary Mehigan Kiss Video हुमा कुरैशी और गैरी मेहिगन को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कार्यक्रम से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिय ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Huma Qureshi Gary Mehigan Kiss Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के जज गैरी मेहिगन हुमा कुरैशी को गाल पर किस करने की अनुमति मांगते नजर आ रहे हैं। जब एक्ट्रेस इसके लिए 'हां' कहती है। इसके बाद, वह एक्ट्रेस को गाल पर किस करते हैं। हुमा कुरैशी अपनी आगामी फिल्म तरला में एक शेफ की भूमिका निभा रही है।
ऑस्ट्रेलिया मास्टरशेफ ने हुमा कुरैशी से क्यों भेंट की है?
ऑस्ट्रेलिया मास्टरशेफ के जज गैरी मेहिगन इस समय मुंबई में है। वह कोनोश कुकिंग मास्टर क्लासेस के लिए आए हुए हैं। इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जो कि अपनी आगामी फिल्म तरला में दिवंगत शेफ तरला दलाल की भूमिका निभा रही है, उन्होंने गैरी मेहिगन से मुंबई में भेंट की है।
View this post on Instagram
गैरी मेहिगन हुमा कुरैशी को किस करने से पहले क्या अनुमति लेते हैं?
एक वीडियो में गैरी को हुमा को किस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसके पहले वह हुमा कुरैशी से ऐसा करने की अनुमति लेते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी विरल भयानी ने शेयर की है। इसके साथ, उन्होंने लिखा है, "गैरी मेहिगन हुमा को किस करने से पहले अनुमति लेते हैं।" उन्हें सुना भी जा सकता है। वे कह रहे है, "क्या हम किस कर सकते हैं?" इस पर हुमा कहती है, "जी हां।" तब गैरी हुमा को गाल पर एक छोटा सा किस करते हैं। इसके बाद, दोनों खाने पर चर्चा करते हैं और अंदर चले जाते हैं।
View this post on Instagram
हुमा कुरैशी किस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं?
हुमा कुरैशी इस अवसर पर ब्लैक कलर का जंप सूट पहने नजर आ रही है। वहीं, उनके बाल खुले हुए है। उन्होंने ईयररिंग पहन रखी थी। वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। गैरी ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और शर्ट पहन रखी थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तरला का प्रमोशन कर रही हैं। इसका निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है। वहीं, इसका निर्माण रुनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म 7 जुलाई को जी5 पर रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
तरला दलाल कौन थी?
तरला दलाल एक लोकप्रिय शेफ और फूड राइटर थी। उन्होंने कई पॉपुलर कुकरी टीवी शो का भी आयोजन किया था। वह द तरला दलाल शो में भी नजर आती थी। उन्हें भारत सरकार में सन 2007 में पद्मश्री से पुरस्कृत किया था। कुकिंग इंडस्ट्री में पद्मश्री पाने वाली वह एकमात्र कुक है।