विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीजफायर के बाद Mawra Hocane ने पाकिस्तान के समर्थन में किया पोस्ट , यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस को लताड़

Published: Sat, 10 May 2025 09:52 PM (GMT+05:30)

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इस बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा की गई। ...और पढ़ें

सनम तेरी कसम की एक्ट्रेस मावरा होकेन (Photo Credit- IMDb)
सनम तेरी कसम की एक्ट्रेस मावरा होकेन (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. मावरा होकेन ने सीजफायर का किया समर्थन
  2. पाकिस्तान के बारे में कह दिया कुछ ऐसा
  3. सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई एक्ट्रेस को लताड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनविार को शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान किया गया। इस फैसले का स्वागत बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम नागरिकों ने भी किया। हालांकि, चर्चा में सनम तेरी कसम की एक्ट्रेस मावरा होकेन का एक ट्वीट आ गया। भारत में पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंड बैन हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेलेब्स की पोस्ट अभी भी देखी जा सकती है। मावरा ने सीजफायर का एलान होने के बाद एक ट्वीट किया, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा ने ऐसा क्या लिख दिया है।

भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से भी सीजफायर की जानकारी दी गई। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के जरिए अपडेट दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीज सीजफायर को लेकर सहमत्ति हो गई है। हालांकि, हाल ही में जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है। खैर, चर्चा में मावरा होकेन का पोस्ट आ गया है, जो उन्होंने इस जानकारी के सामने आने के बाद किया है।

मावरा होकेन ने किया पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट

पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस मावरा बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी हालिया एक्स पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार पूरी दुनिया ने देख लिया कि पाकिस्तान हमेशा शांति के लिए खड़ा रहता है और आगे भी रहेगा। हालांकि, हमे अगर युद्ध में धकेला जाता है, तो हमारी बहादुरी भी कम नहीं है। हमारे सैनिकों ने ईमानदारी और वीरता के साथ हमारी रक्षा की है।'

ये भी पढ़ें- 'माफी के लायक नहीं...' Harshvardhan Rane ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mawra Hocane के साथ काम करने से किया इनकार

एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'पाकिस्तान की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। यहां पर एक बार फिर शांति और दयालुता की दिशा में काम करने की बात की जाएगी। हमारी सेना हमारे पंखों के नीचे हवा की तरह हैं और हम उड़ान भरेंगे, हम जरूर बढ़ेंगे।'

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई मावरा होकेन 

सनम तेरी कसम के री-रिलीज होने के बाद लोगों ने मावरा होकेन के काम को जरूर सराहा, लेकिन एक्ट्रेस के हालिया पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए पुराने युद्धों का परिणाम बता दिया है। एक यूजर का कहना है कि भावनाओं से ज्यादा तथ्य मायने रखते हैं। कुल मिलाकर सभी ने एक्ट्रेस के ट्वीट के प्रति नाराजगी जाहिर की है। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर फूटा पाकिस्तानी एक्टर्स का गुस्सा, भारत के समर्थन में उठाई आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।