विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 साल पुराना मीरा का कृष्ण भजन आज भी है जन्माष्टमी की शान, एक-एक लाइन पर झूम जाता है भक्तों का मन

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:28 PM (IST)

कृष्ण जी की भक्ति में लीन मीरा ने ये भजन लिखा था जो कई बार सिनेमा में रीक्रिएट किया जा चुका है।

400 साल पुराना है ये कृष्ण भजन

400 साल पुराना है ये कृष्ण भजन 

HighLights

  1. 400 साल पुराना है ये कृष्ण भजन 

  2. जन्माष्टमी पर गाने पर झूमते हैं भक्त

  3. एक लाइन-लाइन पर खुश हो जाता है मन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब बात कृष्ण भजन की आती है तो मीरा के भजन को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। कृष्ण की अनन्य भक्त मीरा ने कई भजन अपने प्रिय कान्या के लिए बनाए थे जो आज भी उतने ही लोकप्रिय है।

400 साल पुराना है ये कृष्ण बजन

लेकिन आज हम जिस भजन की बात करने जा रहे हैं वो थोड़ा खास है क्योंकि यह गीत लगभग 400 साल पुराना है और आज भी यह भजन कृष्ण भक्त गुनगुनाते हैं और इसकी धुन पर झूमते भी हैं।

 

यह भी पढ़ें- Jaya Prada का सुपरहिट गाना नहीं था फिल्म का हिस्सा, थिएटर्स में लोग फेंकते थे सिक्के; लता-रफी की आवाज में बना कल्ट

गहरा है इसका अर्थ

मीरा बाई (Meera Bai) के द्वारा लिखा गया यह भजन उनका भगवान कृष्ण के प्रति उनके अटूट प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। वहीं जितना ये गाना सुनने में मेलोडियस लगता है उतना ही गहरा इसका अर्थ भी है।

इस भजन के बोल हैं- पग पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे (Pag Ghungroo Bandh Meera Nachi Re)। इस भजन को मीरा बाई ने 16वीं शताब्दी में लिखा था , शुरुआती पंक्तियों का मतलब है - पैरों में घुंघरू बांधकर मीरा नाचीं; मैं खुशी-खुशी अपने प्रभु (नारायण) की दासी बन गई हूं।

meera (3)

इसके अलावा इसमें समाज द्वारा मीरा को पागल कहे जाने, राणा द्वारा भेजे गए जहर के उस कुख्यात प्याले का जिक्र है, जिसे मीरा ने मुस्कुराते हुए पी लिया था।

सिनेमा में रीक्रिएट हुआ गीत

400 साल पुराने इस गीत की ख्याति बॉलीवुड को भी इसे रीक्रिएट करने से रोक नहीं पाई। इस मशहूर गीत की शुरुआती लाइन से प्रेरित होकर गीतकार अनजान ने फिल्म 'नमक हलाल' (1982) के मशहूर हिंदी गाने पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी के बोल लिखे थे। इसे किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी जादुई आवाज से सजाया था।

amitabh (21)

इस गीत को महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर फिल्माया गया था। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी नजर आती हैं। वहीं इस गीत का संगीत बप्पी लाहिरी ने तैयार किया था। 

amitabh (22)

जन्माष्टमी की शान है ये गीत

जन्माष्टमी 2026 (Janmashtami 2026) के मौके पर ये गीत आपको कहीं ना कहीं जरूर सुनने को मिलेगा। भले ही फिल्मी वर्जन ज्यादा पॉपुलर हो गया हो लेकिन इसकी प्रेरणा मीरा बाई का 400 पुराना गीत ही है।

यह भी पढ़ें- 44 साल से जन्माष्टमी पर गली-मोहल्लों में 'शोर' मचा रहा Amitabh का गीत, सुनते ही झूम उठते हैं 'कृष्ण' भक्त