Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor की जिंदगी में हैं दो Alia, एक है पत्नी, दूसरी के बारे में जानकर लगेगा शॉक

    Updated: Thu, 16 May 2024 11:49 PM (IST)

    पृथ्वीराज कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरुआत की थी जिसके बाद से इस कपूर परिवार का हर शख्स फिल्मी दुनिया में छा गया। अभिनेता के बेटों से लेकर पोते और ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor and Aliya Kapoor (Photo Instagram)
    Ranbir Kapoor and Aliya Kapoor (Photo Instagram)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की हैं दो आलिया
    2. बचपन से है रणबीर और आलिया का रिश्ता
    3. कपूर खानदान की वारीस है दूसरी 'आलिया कपूर'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर को बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो भी कहा जाता है। ये सच है कि रणबीर आज भी लड़कियों के पसंदीदा एक्टर में से एक हैं। अभिनेता का नाम यूं तो कई हसीनाओं से भी जुड़ चुका हैं, लेकिन हमसफर उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को बनाया।

    दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और साल 2022 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में घर पर फेरे लिए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर की जिंदगी में एक आलिया नहीं है बल्कि दो-दो आलिया है, जिसके बारे में शायद ही लोगों को मालूम हो। तो चलिए आपको आज हम इस रिपोर्ट में बताते है आखिर दूसरी आलिया कौन है और अभिनेता का उससे क्या रिश्ता।

    यह भी पढे़ं- सास और मां के साथ Alia Bhatt ने सेलिब्रेट किया Mother's Day, इंस्टाग्राम पर शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीर

    रणबीर कपूर की दो 'आलिया'

    बॉलीवुड का कपूर खानदान हिंदी सिनेमा में काफी हद तक फैला हुआ है। इस परिवार के लोग ज्यादातर सिनेमा ,अभिनेता, फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता है। इसकी शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई थी और अभी रणबीर के हाथों में इसकी डोर है, लेकिन इस परिवार के कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ देखा तक नहीं, जिसमें से एक आलिया कपूर भी हैं। आलिया 'कपूर खानदान' की वारीस है और अभिनेता रणबीर कपूर की बहन लगती हैं।

    कौन है कपूर खानदान की बेटी 'आलिया कपूर'

    'आलिया कपूर' (Aliya Kapoor)  शशि कपूर की पोती हैं। जो विदेश में रहती हैं और अपनी एक अलग दुनिया में खुश हैं। आलिया कपूर के पिता का नाम करण कपूर है, जो लंदन में रहते हैं। आलिया कपूर भी अपने पेरेंट्स के साथ लंदन में ही रह रही है, लेकिन वह कपूर फैमिली के बेहद करीब हैं। रणबीर से भी उनका गहरा नाता है। वह उनकी शादी में भी शामिल हुई थी। इसके अलावा वह करीना और करिश्मा से भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। जब तैमूर एक साल का हुआ था तो सभी पटौदी पैलेस में बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें आलिया कपूर भी शामिल हुई थी।

    खबरें और भी

    करण कपूर क्या करते हैं

    बता दें, करण कपूर ने 80 के दशक में 'सल्तनत' और 'लोहा' जैसी फिल्में की थीं, लेकिन उनका करियर हीरो के तौर पर नहीं चला और उन्होंने खुद को पर्दे से दूर कर लिया। हीरोगिरी छोड़ उन्होंने फोटोग्राफी का रास्ता चुना। करण कपूर ने 1978 में इंग्लिश मॉडल लोर्ना टार्निंग के साथ उनकी शादी हुई, लेकिन 1993 में ये अलग हो गए।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के 'भगवान राम' का बदला अवतार, Ranbir Kapoor का लेटेस्ट लुक देख फिदा हुए फैंस