Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mera Dil Ye Pukaare Aaja Song History: 68 साल पुराना गाना फिर लोगों की जुबान पर, बड़ी दिलचस्प है गाने की कहानी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 09:05 PM (GMT+05:30)

    Mera Dil Ye Pukaare Aaja Song History लता मंगेशकर ने मेरा दिल ये पुकारे गाना फिल्म नागिन के लिए गाया था। यह गाना 1954 में आया था। वहीं इस गाने को फिल् ...और पढ़ें

    Mera Dil Ye Pukaare Aaja Song History: मेरा दिल ये पुकारे आजा गाना वायरल हो रहा है।
    Mera Dil Ye Pukaare Aaja Song History: मेरा दिल ये पुकारे आजा गाना वायरल हो रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mera Dil Ye Pukaare Aaja Song History: मेरा दिल यह पुकारे आजा गाना आजकल लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस बीच इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी सर्च भी किया जा रहा है। इसके चलते यह गाना ट्रेंड भी भी आने लगा है। वैसे यह गाना नागिन फिल्म का है। यह फिल्म 1954 में आई थी। इस गाने को लता मंगेशकर ने इमोशनल अंदाज में गाया था। वहीं इस गाने को राजिंदर कृष्णा ने लिखा था। इस फिल्म में प्रदीप कुमार, वैजयंती माला, जीवन और इंद्रजीत सिंह की अहम भूमिका थी।

    वैजयंती माला को अपने बिछड़े प्यार के लिए रोते हुए देखा जा सकता है 

    गाने में वैजयंती माला को अपने बिछड़े प्यार के लिए रोते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म में उन्होंने एक नागिन की भूमिका निभाई थी और गाने को देखने से पता चलता है कि नागिन को बंधक बना लिया गया है और वह अपने नाग से बिछड़ने के चलते दुखी है। वह भावुक होकर यह गाना गाती है। खास बात यह है कि इस गाने को यूट्यूब पर भी 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा व्यूज 12 वर्षों में मिल चुके हैं। इस फिल्म के लिए हेमंत कुमार को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था।

    यह भी पढ़ें:  Salaam Venky में काजोल ने पहले काम करने से कर दिया था इनकार, अब सुनाई पूरी कहानी

    गाने के रीमिक्स वर्जन पर पाकिस्तानी लड़की आयशा ने किया वायरल डांस

    अब इस गाने के रीमिक्स वर्जन पर पाकिस्तानी लड़की आयशा द्वारा किया गया डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके चलते यह गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस गाने पर पाकिस्तानी आयशा ने झूमकर डांस किया है, जबकि ओरिजिनल गाना काफी इमोशनल है। ऐसे में इस गाने का नया वर्जन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना अपने जमाने में भी काफी लोकप्रिय हुआ था। हाल ही में इस गाने के रीमिक्स पर कटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम रील बनाकर शेयर किया है, जिसे फैंस लाइक कर रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

    यह भी पढ़ें: Viral Video: 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर पाकिस्तानी महिला ने लगाए ठुमके, फैंस ने कहा- यह तो वायरल हो गई

    वैजयंती माला ने इस गाने में एक्टिंग से जान डाल दी थी

    वैजयंती माला अपने जमाने की लोकप्रियता एक्ट्रेस थी। उन्होंने इस गाने में न सिर्फ जान डाल दी थी, बल्कि इस गाने के माध्यम से काफी लोकप्रियता भी पाई थी। वहीं इस गाने में फेमस नागिन धुन भी है जो आज भी कई शादी में सुनने को मिलती है। वैजयंती माला एक्ट्रेस और डांसर है। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वैजयंती माला की मां वसुंधरा देवी व्भी एक्ट्रेस थी। इसके चलते उन्हें एक्टिंग विरासत में मिली थी। उन्होंने भरतनाट्यम सीख रखा था। उन्होंने 62 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने देवदास, साधना, गंगा-जमुना और संगम जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)