Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Merry Christmas देखने के बाद Neha Dhupia ने दिया अपना रिव्यू, एक्ट्रेस Katrina Kaif के लिए कह दी ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 12:15 PM (IST)

    Merry Christmas कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस कल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हर कोई इस मूवी का इंतजार कर रहा है। बीते दिन ब ...और पढ़ें

    नेहा धूपिया ने किया 'मैरी क्रिसमस' का रिव्यू (Photo Credit: Instagram)
    नेहा धूपिया ने किया 'मैरी क्रिसमस' का रिव्यू (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Merry Christmas: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। दोनों के फैंस भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन इस मूवी के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।

    अब फिल्म 'मैरी क्रिसमस' देखने के बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर कटरीना और विजय के साथ कई इनसाइड फोटोज शेयर की हैं और साथ ही इस फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी दिया है।

    यह भी पढ़ें: Merry Christmas स्क्रीनिंग में वाइफ Katrina Kaif को किस करते नजर आए Vicky Kaushal

    नेहा धूपिया ने फिल्म को बताया शानदार

    फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इसका रिव्यू दिया। नेहा ने लिखा ''अभी 'मैरी क्रिसमस' देखना खत्म किया है। इसे शब्दों में बयां करना या रोमांच के स्तर और उत्कृष्टता को समझना कठिन है। मैं जो कुछ भी कहूंगी वह बिगाड़ने वाला होगा।

    इसके आगे नेहा ने कटरीना और विजय की तारीफ करते हुए लिखा 'बेशक कटरीना कैफ आप जितनी शानदार हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं और हे भगवान विजय सेतुपति मैं अभिभूत हूं। श्रीराम राघवन अगर आप ऐसी फिल्में बनाना जारी रखते हैं, तो हर शुक्रवार दर्शकों के लिए क्रिसमस होगा। शानदार से परे। इसके साथ ही उन्होंने संजय कपूर और विनय पाठक सहित पूरी कास्ट की भी सराहना की'।

    खबरें और भी

    कटरीना-विजय संग दिए पोज

    नेहा धूपिया ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'मैरी क्रिसमस' की एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विजय सेतुपति संग तस्वीरें भी शेयर की। नेहा, कटरीना की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

    ये स्टार्स भी हुए स्क्रीनिंग में शामिल

    फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की स्पेशल स्क्रीनिंग में इसकी कास्ट और पूरी टीम शामिल हुई। वहीं, कटरीना को सपोर्ट करने उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: Katrina Kaif ने बांधे 12th Fail मूवी की तारीफों के पुल, Box Office पर कामयाबी का बताया क्या है मंत्र?