Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन का ये गाना सुन नाचेगा 'मन का मोर', अलका-उदित समेत 6 सिंगरों ने दी आवाज; राजस्थानी रंग में रंगा है गीत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:35 PM (IST)

    सावन के लिए एक यादगार गीत है, जिसे 6 सिंगरों ने गाया है। यह गाना राजस्थानी परंपरा और संस्कृति को दर्शाता है, जिसकी शूटिंग राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों ...और पढ़ें

    राजस्थानी किलों से लेकर कर्नाटक के मंदिरों में शूट हुआ ये गाना

    राजस्थानी किलों से लेकर कर्नाटक के मंदिरों में शूट हुआ ये गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। हर तरफ चहल-पहल देखने को मिल रही है। बाजारों में रौनक है, तो वहीं बारिश की बूंदें भी सभी को भिगा रही हैं। गांव-देहात में झूले पड़ गए हैं और हर कोई सावन और मानसून का मजा ले रहा है। ऐसे में कुछ गाने ऐसे हैं, जो आपके सावन को और यादगार बना सकते हैं। इसी में से एक गाने की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे 6 सिंगरों ने मिलकर गाया था और ये गाना यकीनन आपकी प्लेलिस्ट में शुमार होगा।

    सावन को यादगार बनाता है ये गाना

    अब ऐसे तो राजस्थान की परंपरा और उससे जुड़े कई गाने बने। वहीं सावन का मिठास ने इन गीतों को और यादगार बना दिया। ऐसा ही गाना आया साल 1999 में एक ऐसी फिल्म में, जिसे आज भी पूरा परिवार साथ बैठकर देखता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 1999 में आई सूरज बड़जात्या की सबसे यादगार फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' (Hum Saath Saath Hain) की।

    इस फिल्म के गाना का आइकॉनिक गाना 'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' (Mhare Hiwada Mein Song) बॉलीवुड के सबसे यादगार फैमिली और डांस ट्रैक्स में गिना जाता है। बड़ी बात ये है यह गाना राजस्थान की परंपरा को बखूबी ढंग से दिखाता है।

    Mhare w

    'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' एक राजस्थानी-राजपूती भाषा का वाक्यांश है, जिसका मतलब है "मेरे मन में खुशियों का मोर नाच रहा है।" गाने में सभी प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं के साथ नाचते-गाते दिखते हैं।

    6 सिंगरों ने मिलकर दी गाने को आवाज

    इस गाने को एक या दो नहीं बल्कि सात सिंगरों ने मिलकर गाया है। गाने को कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy), हरिहरण (Hariharan), कुमार सानू (Kumar Sanu), अलका याग्निक (Alka Yagnik), उदित नारायण (Udit Narayan), और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने मिलकर गाया है।

    खबरें और भी

    Mhare ww

    इस गाने का संगीत राम-लक्ष्मण ने तैयार किया था। वहीं इस गाने में सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और मोहनीश बहल नजर आए थे। गाने में सभी को अलग-अलग सिंगरों ने अपनी आवाज दी। यही वजह है कि ये गाना इतना शानदार और यादगार बना है। वहीं गाना राजस्थान की संस्कृति और परंपरा को भी अच्छे ढंग से दिखाता है।

    राजस्थान के किलों में शूट हुआ गाना

    ये गाना राजस्थान के साथ साथ कई और खास जगहों पर शूट किया गया। इस गाने के लिए निर्देशक सूरज बड़जात्या ने राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों और दक्षिण भारत के एक मंदिर का इस्तेमाल किया था। गाने के बड़े हिस्से और मेहरानगढ़ किले पर शूट किया गया।

    Mhare 6

    इसके अलावा मंडोर गार्डन्स और जसवंत थड़ा में भी गाने की शूटिंग की गई, जहां हरियाली, छतरियों और ऐतिहासिक इमारतों वाले शॉट्स फिल्माए गए। इसके अलावा गाने में एक बारिश का सीक्वेंस भी है, जिसे फिल्माने के लिए राजस्थान नहीं बल्कि कर्नाटक की धरती को चुना गया। गाने में बारिश के इस सीक्वेंस को कर्नाटक के चेन्नाकेशव मंदिर (सोमनाथपुरा) में शूट किया गया था।  

    गाना पर्दे पर जितना खूबसूरत नजर आया, असल में इसकी शूटिंग उतनी ही मुश्किलों के बाद हुई। राजस्थान की भीषण गर्मी और तेज धूप में पूरी कास्ट को भारी-भरकम पारंपरिक लहंगे, जेवर और शेरवानी पहनकर शूटिंग करनी पड़ी थी।

    हाथी के ऊपर बैठकर करिश्मा और बाकी कास्ट ने डांस तक किया है। मोहनीश-तबू, सलमान-सोनाली, सैफ-करिश्मा इन तीनों ही स्टार्स जोड़ियों ने गाने को यादगार बनाया। आज भी गाना सावन के साथ साथ कई खास मौकों पर बजता है।

    यह भी पढ़ें- 41 साल पहले आई Nusrat Fateh Ali Khan की ये कल्ट कव्वाली, अब कर रही जमकर ट्रेंड; सूफी गीत पर झूम रहे Gen Z

    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के डीजे में खूब बजता है Kishore Kumar के बेटे का गाना, 35 सालों से बना हुआ 'कांवड़ यात्रा' का एंथम