41 साल पहले आई Nusrat Fateh Ali Khan की ये कल्ट कव्वाली, अब कर रही जमकर ट्रेंड; सूफी गीत पर झूम रहे Gen Z
उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) की 1985 की एक मशहूर कव्वाली का रीमेक वर्जन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

रील्स का अड्डा बनी नुसरत साहब की ये 41 साल पुरानी कव्वाली (फोटो- यूट्यूब)
HighLights
नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली वायरल
1985 में आई कव्वाली अब रीमेक वर्जन में ट्रेंड कर रही
इंस्टाग्राम रील्स पर Gen Z इस पर खूब झूम रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी किसी की तस्वीर वायरल होती है तो कभी कोई पुराना गाना वायरल हो जाता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर सिंगर नुसरत फतेह अली खान का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। कहने तो ये एक कव्वाली है, लेकिन इस कव्वाली को नए वर्जन में पेश किया गया है, जिस पर यंग जरनेशन भी झूम रही है।
कौन सा है वह गाना?
दरअसल जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, असल में वह गाना उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की एक मशहूर कव्वाली है। इस कव्वाली का रीमेक वर्जन आजकल खूब चर्चा में है। इस कव्वाली का नाम है "यादां बिछड़े साजन दियां आइयां..." (Yadan Vichre Sajan Dian Aiyan)।
जी हां, सूफी संगीत और कव्वाली के शहंशाह उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) की गाई ये सबसे दर्दभरी और सदाबहार कव्वालियों में से एक है। अब ये गाना सालों बाद चर्चा में है और चर्चा में इसलिए है, क्योंकि इस कव्वाली का रीमेक वर्जन इंस्टाग्राम रील्स पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। गाने के रीमेक वर्जन पर लोग खूब रील बना रहे हैं।
कब आया था गाना?
दरअसल नुसरत फतेह अली खान की ये कव्वाली साल 1985 में आई थी। गाने को उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने 1985 के यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे के दौरान एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में गाया और रिकॉर्ड किया गया था। यह कॉन्सर्ट लंदन के पास मिडलसेक्स स्थित प्रसिद्ध 'हैरॉ लेजर सेंटर' ऑडिटोरियम में हुआ था। इस लाइव महफिल में मुख्य गायक और प्रस्तुतकर्ता नुसरत साहब ही थे, जिनके साथ उनके भाई फर्रुख फतेह अली खान हारमोनियम पर थे।
खबरें और भी
इसके अलावा उनकी पूरी टीम यहां मौजूद थी। बाद में जब डिजिटल दौर आया, तो इस पूरे कॉन्सर्ट के वीडियो को नुसरत साहब की आधिकारिक लाइव वीडियो सीरीज के 'वॉल्यूम 10' डीवीडी में शामिल किया गया था और फिर इसे ओरिएंटल स्टार एजेंसीज (OSA) पर रिलीज किया गया। 32 मिनट के इस कॉन्सर्ट वीडियो में उनके कई फैंस को थिरकते हुए साफ देखा जा सकता है।
हालांकि अब कॉन्सर्ट से नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan Qawwali) की इसी कव्वाली को दोबारा से रीमेक किया गया है, जिसका वर्जन अब इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों की धड़कन है 38 साल पुरानी कव्वाली, Nusrat Fateh Ali Khan के निधन के बाद हुई थी सुपरहिट