Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट...', Udit Narayan के Kiss विवाद पर सिंगर ने किया रिएक्ट, कहा- 'सबको मीका बनना'

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 03:03 PM (IST)

    जाने-माने सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan Kiss Controversy) का किस विवाद खूब लाइमलाइट में रहा। इसके लिए सिंगर को काफी ट्रोल भी किया गया। इस बीच कंट्रो ...और पढ़ें

    उदित नारायण के किस विवाद पर बोले मीका सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    उदित नारायण के किस विवाद पर बोले मीका सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. उदित नारायण ने एक फैन को किया था किस
    2. मीका सिंह भी राखी सावंत को कर चुके हैं किस
    3. उदित के किस विवाद पर मीका ने दिया रिएक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी जादुई आवाज के लिए दुनियाभर में पहचाने जाने वाले सिंगर मीका सिंह गानों के साथ-साथ विवादों के लिए भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें कंट्रोवर्सी किंग कहा जाता है। हाल ही में, मीका सिंह ने सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) के किस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

    उदित नारायण का कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक फीमेल फैन को लिप किस करते हुए नजर आए थे। इस किस विवाद के चलते उदित को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था, साथ ही उनका मजाक भी बना था। अब मीका सिंह ने उनके किस विवाद का मजाक उड़ाया है और उन्हें अपना स्टूडेंट बताया है।

    विवाद पर बोले मीका सिंह

    मीका सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि विवाद उनका ही होता है जो बड़े लोग होते हैं। उन्होंने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, "विवाद बड़े आदमी के होते हैं। इसीलिए मुझे कंट्रोवर्सी किंग टैग बोलना या सुनना अच्छा लगता है। अमिताभ बच्चन को देख लो, लोग इंतजार करते हैं कि उनके बारे में कुछ पता चले। शाह रुख खान साहब को देख लो, सलमान खान को देख लो, आमिर खान।"

    यह भी पढ़ें- 'वह बहुत बड़ा खिलाड़ी है और मैं...' Udit Narayan के किसिंग वीडियो के बीच abhijeet bhattacharya का बयान वायरल

    मीका ने उदित नारायण का उड़ाया मजाक?

    मीका सिंह ने आगे कहा कि विवादित सितारो में अकेले सिंगर वही हैं और उदित उनके स्टूडेंट हैं। मीका ने कहा, "सिंगर में मैं अकेला हूं। सिंगर में एक मीका सिंह है। जुम्मा चुम्मा मेरे एक स्टूडेंट आए, उदित नारायण साहब। कहीं न कहीं उनके मन में मेरी पुरानी कंट्रोवर्सी ही होगी। हालांकि, मैं तब तक बच्चा ही था। तो हर इंसान को मीका सिंह बनना है। जो मैं फार्महाउस बनाऊंगा, इनको वही बनाना है। लेक वाला बनाऊंगा तो उनको भी लेक वाला बनाना है। इनको घोड़े लेने है, डोग्स पालने हैं, मैं आज बड़ी गाड़ी लूंगा तो उनको भी लेनी है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

    खुद भी किस विवाद में फंस चुके हैं मीका

    मीका सिंह भी किस विवाद का शिकार रह चुके हैं। साल 2006 में मीका सिंह ने अपने जन्मदिन पर ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत को भरी महफिल में किस कर लिया था। इसके चलते सिंगर को कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ गए थे। हालांकि, अब यह केस क्लोज हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- 'इमेज साफ करने की कोशिश...' Udit Narayan को गेस्ट के तौर पर देखकर नाराज हुए फैंस, शो के मेकर्स पर लगाया आरोप