Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: 'सर एक Kiss हो जाए...', इवेंट में पैपराजी ने खींची Udit Narayan की टांग, जानें सिंगर का रिएक्शन

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 18 Feb 2025 01:37 PM (GMT+05:30)

    लाइव शो में उदित नारायण (Udit Narayan) ने एक फैन को किस कर लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही 90 के दशक के सिंगर को आलोचनाएं तो झेलनी ही पड़ी ...और पढ़ें

    उदित नारायण को पैपराजी ने खूब चिढ़ाया (Photo Credit- Instagram)
    उदित नारायण को पैपराजी ने खूब चिढ़ाया (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ‘द रोशन्स’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे उदित नारायण
    2. इवेंट के दौरान पैपराजी ने वायरल वीडियो पर कसा तंज
    3. पोज करते हुए सिंगर से कर दी एक kiss की डिमांड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Udit Narayan: बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर उदित नारायण इन दिनों किसी और ही चीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में सिंगर फैंस को किस करते नजर आए थे। इसके बाद से ही लोग उनको लेकर कई तरह की बातें करने लगे। सोशल मीडिया पर तो उनको लेकर कई तरह के मीम भी बन रहे हैं। इस बीच गायक एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां पैपराजी ने उनसे एक किस की डिमांड कर दी जिस पर सिंगर ने ऐसा रिएक्शन दिया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

    पैपराजी के अतरंगी सवाल का ऐसा जवाब

    उदित नारायण इस वक्त वो नाम बन गया है जो अपनी ही एक हरकत को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सिंगर राकेश रोशन के परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ की सफलता में रखे गए इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ने पोज दिए मगर मजेदार मोमेंट तब आया जब उदित नारायण वहां पोज देने पहुंचे। फोटो खिंचवाते समय, पैपराजी ने उनसे मजाक किया और किस मांगते हुए कहा, 'सर, एक किस हो जाए।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam के गिटार थीम ने जीता फैंस का दिल, आइकॉनिक सॉन्ग के पीछे था ये टैलेंटेड कलाकार

    ऐसा था उदित नारायण का रिएक्शन

    पैपराजी के इस सवाल को सुनकर सब लोग वहां हंसने लगते हैं। सिंगर भी उनके सवाल पर हंसते हुए आगे निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, 'तब तक ये एक फन और गेम है जब तक उदित पपाराजी को पकड़कर अपनी इच्छा पूरी नहीं कर लेते।' दूसरे ने कहा, 'पीछे खड़ी लेडी का हाल देखो, वो परेशान दिख रही कि कहीं अचानक से किस करके हमला न हो जाए।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Telly Creates (@tellycreates)

    यहां से शुरू हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी

    दरअसल ये सब तब शुरू हुआ जब फरवरी के महीने में सिंगर के इवेंट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। इस दौरान जब महिला फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने पहुंची तो उन्होंने पहले तो एक फैन के गाल पर किस किया उसके बाद दूसरी महिला को ग्रीट करते हुए वो किस होठों पर हुई।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    एचटी सिटी के साथ इस मुद्दे पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा था, 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम शरीफ लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपने प्यार दिखाते हैं, उड़ाके क्या करना है। अब इस चीज को।'

    ये भी पढ़ें- नए नाम के साथ बदलेगी JioHotstar की किस्मत, 8 लेटेस्ट शोज का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट