Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss World 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता? मिस वर्ल्ड 2025 में कर रही हैं भारत का प्रतिनिधित्व

    Updated: Sat, 31 May 2025 07:23 PM (IST)

    मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) इन दिनों चर्चा में हैं। 31 मई को हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड क ...और पढ़ें

    कौन हैं नंदिनी गुप्ता? (Photo Credit- Instagram)
    कौन हैं नंदिनी गुप्ता? (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मिस वर्ल्ड 2025 की चर्चा चल रही है
    2. कौन हैं 21 साल की नंदिनी गुप्ता
    3. मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का कर रही हैं प्रतिनिधित्व

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। 31 मई यानी आज हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड की अनाउंसमेंट होगी। दरअसल, आज इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले है। सभी की निगाहें टिकी हुई है कि किस टॉप मॉडल को ताज पहनाया जाएगा। इस बीच मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता चर्चा में आ गई हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं कि वह कहां की रहने वाली हैं और इससे पहले किन-किन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।

    नंदिनी गुप्ता ने जीता टॉप मॉडल चैलेंज

    मिस वर्ल्ड पेजेंट 2025 में नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने टॉप मॉडल चैलेंज जीत लिया है और इसके बाद उनका नाम सुर्खियों में हैं। दरअसल, इसके पीछे की वजह कि अब वह इस प्रतियोगिता के ताज से बस एक कदम दूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम की खूब चर्चा चल रही है। अगर वह इस खिताब को अपने नाम करती हैं, तो वह भारत का गौरव भी इस पेजेंट में बढ़ाएंगी।

    आखिर कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

    हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली नंदिनी गुप्ता कोटा, राजस्थान की रहने वाली हैं और वह महज 21 साल की हैं। वह ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और लोगों को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- एक बार नहीं, 6 बार Miss World का ख‍िताब जीत चुका है भारत; जानें अब तक क‍िस-क‍िसके स‍िर सजा ताज?

    कुछ लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि इससे पहले वह किस प्रतियोगिता का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। दरअसल, नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के रास्ते खुले।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

    10 साल की उम्र से ब्यूटी प्रतियोगिता के लिए कर रही थीं संघर्ष

    नंदिनी गुप्ता का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सौंदर्य प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनने के लिए 10 साल की उम्र से संघर्ष कर रही थीं। इसका मतलब है कि उनकी रुचि शुरुआत से ही मॉडलिंग और इस तरह की प्रतियोगिताओं में रही है।

    ये भी पढ़ें- क्या 8 साल बाद भारत फिर जीतेगा Miss World का ताज? आज शाम हैदराबाद में होगा फैसला