विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या 8 साल बाद भारत फिर जीतेगा Miss World का ताज? आज शाम हैदराबाद में होगा फैसला

Published: Sat, 31 May 2025 01:24 PM (IST)

आज की शाम हैदराबाद के लिए बेहद खास है। दुनिया के सबसे मशहूर ब्यूटी पेजेंट्स में से एक 72वीं मिस ...और पढ़ें

Miss World 2025: क्या भारत को मिलेगी 7वीं मिस वर्ल्ड? आज हो जाएगा फैसला (Image Source: Jagran)
Miss World 2025: क्या भारत को मिलेगी 7वीं मिस वर्ल्ड? आज हो जाएगा फैसला (Image Source: Jagran)

HighLights

  1. आज हैदराबाद में Miss World 2025 ग्रैंड फिनाले होगा।
  2. इस बार नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
  3. 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी यहां मौजूद रहेंगी।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता (Miss World 2025), 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज, 31 मई की शाम 6:30 बजे से रात 1 बजे तक हैदराबाद के हिटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 3,500 से ज्यादा विशिष्ट मेहमानों की उपस्थिति में, विनर को 71वीं मिस वर्ल्ड क्रिस्टिना पायजकोवा (Krystyna Pyszková) द्वारा ताज पहनाया जाएगा।

यह समारोह मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और भारत के जाने-माने एंकर सचिन कुम्भार द्वारा होस्ट किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड सितारे जैकलीन फर्नांडीस और ईशान खट्टर अपनी शानदार लाइव परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे। 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी।

कैसे होगा विनर का चुनाव?

प्रतियोगिता की शुरुआत 108 सुंदरियों के शानदार परिचय के साथ होगी। धीरे-धीरे, हर महाद्वीप से शीर्ष 10 प्रतियोगियों को चुना जाएगा, जिसके बाद शीर्ष 5 और फिर शीर्ष 2 का चयन होगा। अंत में, हर महाद्वीप से एक-एक विजेता, यानी चार फाइनलिस्ट सामने आएंगी। इन चार फाइनलिस्ट को जजों के सामने एक अंतिम सवाल का जवाब देना होगा। जिसका जवाब सबसे प्रभावशाली होगा, वही सुंदरी इस साल की नई मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करेगी।

यह भी पढ़ें- 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में Sonu Sood होंगे शामिल, एक्टर को वैश्विक मंच पर मिलेगा खास सम्मान

भारत का रिकॉर्ड और इस बार की उम्मीद

भारत का मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शानदार इतिहास रहा है। हमने अब तक छह मिस वर्ल्ड खिताब जीते हैं: रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या रॉय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017)। इस तरह, भारत वेनेजुएला के साथ छह खिताबों के साथ बराबरी पर है। अगर इस बार भारत की नंदिनी गुप्ता खिताब जीत जाती हैं, तो यह भारत के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा और हम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले देश बन जाएंगे।

यह तीसरी बार है जब मिस वर्ल्ड का फिनाले भारत में आयोजित हो रहा है। इससे पहले, 1996 में बेंगलुरु में और 2024 में मुंबई में यह भव्य समारोह हुआ था। इस बार जूरी की अध्यक्षता मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले करेंगी और विजेता की घोषणा भी वही करेंगी। भारतीय जूरी में फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Miss World 2025 से कटा पाकिस्तान का पत्ता, एक भी हसीना को नहीं मिली जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।