Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Raniganj Box Office: 'मिशन रानीगंज' 50 करोड़ कमाने को भी तरसी, क्या अक्षय में नहीं रही अब सुपरस्टार वाली बात?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 12:49 PM (IST)

    Mission Raniganj Box Office Collection Day 12 मिशन रानीगंज की कहानी दमदार है और सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार भी शामिल ...और पढ़ें

    Mission Raniganj Box Office Collection Day 12 (X Image)
    Mission Raniganj Box Office Collection Day 12 (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Raniganj Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार पिछड़ती जा रही है। एक्टर की पिछले कई फिल्में फ्लॉप रही है। ऐसे में उनके लिए मिशन रानीगंज का हिट होना बेहद जरूरी है। हालांकि, फिल्म अक्षय कुमार की डूबती नैया को बचाने का कोई आसार नहीं दे रही हैं।

    मिशन रानीगंज की कहानी दमदार है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के बिजनेस रिपोर्ट की ओर नजर डाले तो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 2.8 करोड़ के साथ हुई थी। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर कुछ बढ़ा और फिल्म ने 12 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया।

    यह भी पढें- National Cinema Day 2023: बस 99 रुपये में देखें कोई भी फिल्म, नेशनल सिनेमा डे पर भारी छूट, जानें डिटेल्स

    50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

    ओपनिंग वीकेंड खत्म होते-होते मिशन रानीगंज का कलेक्शन भी धड़ाम होने लगा। फिल्म ने रिलीज के अब 12 दिन पूरे कर लिए है, लेकिन बिजनेस 50 करोड़ के आसपास भी नहीं पहुंच पाया, जिसकी अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार से उम्मीद नहीं की जा रही थी।

    नेशनल सिनेमा डे का मिला फायदा

    मिशन रानीगंज के धड़ाम होते बिजनेस को नेशनल सिनेमा डे ने काफी हद तक सहारा दिया। फिल्म ने महज एक दिन में 4 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। ये फिल्म के लिए बड़ी बात थी, क्योंकि मिशन रानीगंज अब तक 5 करोड़ के ऊपर बिजनेस नहीं कर पाई है।

    खबरें और भी

    12 दिनों में किया कितना बिजनेस ?

    मिशन रानीगंज के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई अब करोड़ से गिरकर लाख में पहुंच चुकी है। सोमवार को मिशन रानीगंज ने महज 70 लाख का बिजनेस किया। वहीं, Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को कलेक्शन लगभग 65 करोड़ रहा। इसके साथ ही मिशन रानीगंज ने रिलीज के 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.95 करोड़ नेट बिजनेस कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Mission Raniganj Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर मिशन रानीगंज की हालत खराब, नहीं चल रहा अक्षय कुमार का स्टारडम

    • 1 दिन- 2.80 करोड़

    • 2 दिन- 4.80 करोड़

    • 3 दिन- 5.00 करोड़

    • 4 दिन- 1.50 करोड़

    • 5 दिन- 1.50 करोड़

    • 6 दिन- 1.35 करोड़

    • 7 दिन- 1.30 करोड़

    • 8 दिन- 4.75 करोड़

    • 9 दिन- 2.05 करोड़

    • 10 दिन- 2.55 करोड़

    • 11 दिन- 0.70 करोड़

    • 12 दिन- 0.65 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)

    लाइफटाइम कलेक्शन-  28.95 करोड़