Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक्टर बोले- जल्द शुरू करूंगा काम

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 04:25 PM (IST)

    Mithun Chakraborty Discharged From Hospital दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार को ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident स्ट्रोक आया था। इसक ...और पढ़ें

    मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी (Photo Credit: Instagram)
    मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी
    2. काम को लेकर एक्टर ने कही ये बात
    3. अभिनेता को आया था ब्रेन का स्ट्रोक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mithun Chakraborty Discharged From Hospital: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें, 73 वर्षीय अभिनेता को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद 10 फरवरी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    जहां डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident स्ट्रोक आया था। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही आगामी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

    यह भी पढ़ें: अस्पताल से सामने आया Mithun Chakraborty का वीडियो, पहले से बेहतर दिखी दिग्गज एक्टर की तबीयत

    अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मिथुन दा

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आज 12 फरवरी को दोपहर में मिथुन दा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मेडिकल सुविधा के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एमआरआई समेत कई चिकित्सीय परीक्षण किए गए। इससे पहले दिन में सीनियर डॉक्टरों ने भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की थी।

    अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता ने बाहर निकलते हुए कहा, 'सच में कोई समस्या नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल'।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी ने फोन कर लगाई थी डांट

    मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उन्हें फोन किया था और अभिनेता को अपने स्वास्थ्य का ख्याल न रखने के लिए डांट मिली थी। बता दें, बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने भी सुबह अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।

    अस्पताल से आया था वीडियो

    बीते दिन न्यूज एजेंसी ANI ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वेस्ट बंगाल के बीजेपी चीफ सुकांता मजूमदार एक्टर से मुलाकात करते नजर आ रहे थे। इस दौरान अभिनेता, सुकांत मजूमदार से बातचीत करते बिल्कुल ठीक दिखे।

    हाल ही में मिथुन दा को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और तमिल में लगभग 350 फिल्मों में अभिनय किया है।

    यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में हुआ सुधार, अब आईसीयू से बाहर हैं अभिनेता