Mithun Da की वो Cult फिल्म, साइकिल के पीछे छिपकर गुंडों की कर दी थी धुनाई, थिएटर्स से हटानी पड़ गई थी फिल्म
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने 28 साल पहले एक फिल्म की थी जिसका चार्म आज भी कम नहीं हुआ। आज भी यह फिल्म Cult बनी हुई है। ...और पढ़ें

साइकिल के पीछे छिपकर मिथुन दा ने बचाई थी जान। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हीरो बनकर बड़े पर्दे पर उन्होंने खूब एक्शन किया है। मगर उनके सीन्स मीम्स की दुनिया में खूब पॉपुलर हैं। 28 साल पुरानी फिल्म का एक फाइट सीन भी उन्हीं में से एक है।
90 के दशक में मिथुन दा ने एक बड़ी फिल्म की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही, लेकिन बाद में क्लासिक कल्ट बन गई। इस फिल्म के 2 हजार से ज्यादा VCD की कॉपीज बिकी थीं। फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स आज भी खूब वायरल होते हैं।
मिथुन दा की कल्ट फिल्म
यह फिल्म थी 1998 में रिलीज हुई गुंडा (Gunda Movie) जिसकी कहानी बशीर बब्बर ने लिखी थी और निर्देशन का जिम्मा कांति शाह (Kanti Shah) ने संभाला था। फिल्म में मिथुन के साथ लीड रोल में मुकेश ऋषि और शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अहम भूमिकाओं में थे।
फिल्म का सीन हुआ था मशहूर
फिल्म की कहानी एक कुली (मिथुन) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक क्राइम लॉर्ड और उसके गुर्गों से अपनी बहन और पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाता है। फिल्म का एक सीन था जो आज भी मीम्स की दुनिया में काफी पॉपुलर है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 36 साल पहले Sunny Deol ने मिथुन चक्रवर्ती से छीन ली थी फिल्म, पिता धर्मेंद्र की वजह से बदली गई थी कास्ट

यह सीन मिथुन दा का गुंडों से अपनी जान बचाने की कोशिश थी। इस सीन में ध्यान खींचने वाली बात यह थी कि मिथुन चक्रवर्ती ने साइकिल के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई थी और गुंडों की धुनाई की थी। इस सीन में न फिजिक्स था और ना ही लॉजिक। यह सीन आज भी बहुत पॉपुलर है।
थिएटर्स से हटानी पड़ गई थी फिल्म
जब गुंडा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसको लेकर खूब बवाल भी मचा था। कहा जाता है कि कॉलेज की लड़कियों ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से शिकायत की थी कि फिल्म में इतनी हिंसा और अश्लीलता दिखाई गई है कि वे परेशान हो गई हैं। बाद में फिल्म को थिएटर्स से हटाना पड़ गया था। फिर मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करके A सर्टिफिकेट के साथ पास करवाया था।