Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    36 साल पहले Sunny Deol ने मिथुन चक्रवर्ती से छीन ली थी फिल्म, पिता धर्मेंद्र की वजह से बदली गई थी कास्ट

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

    36 साल पहले सनी देओल की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके लिए पहली पसंद मिथुन चक्रवर्ती थे। ...और पढ़ें

    सनी देओल मिथुन चक्रवर्ती (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    सनी देओल मिथुन चक्रवर्ती (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 1990 में आई थी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर

    2. मिथुन चक्रवर्ती को कास्ट करना चाहते थे मेकर्स

    3. धर्मेंद्र के हस्तक्षेप के बाद बदल गई थी कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। 80 के दशक से लेकर अब तक बतौर एक्टर वह अपनी शानदार मूवीज के जरिए फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। 90 के दशक में सनी ने अपने करियर की सबसे ज्यादा कल्ट और क्लासिक दीं। 

    उनमें से एक फिल्म ऐसी थी, जिसके लिए सनी देओल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे और उस फिल्म को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती करने वाले थे। लेकिन धर्मेंद्र की वजह से वह फिल्म सनी को झोली में आई थी। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं- 

    सनी देओल को ऐसी मिली थी कल्ट फिल्म

    निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल की जोड़ी काफी सफल रही है। इस दोनों ने 1990 में आई फिल्म घायल के जरिए शुरुआत की थी। लेकिन घायल की कास्टिंग की कहानी काफी रोचक है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार संतोषी इस मूवी में पहले धर्मेंद्र को कास्ट करने वाले थे, लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने इस मूवी को मना कर दिया। हालांकि, उन्हें घायल की कहानी काफी पसंद आई थी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के इस गाने के बोल सालों पहले सनी देओल की मूवी में हुए थे इस्तेमाल, नुसरत साहब की कव्वाली से चुराए लिरिक्स


    sunny deol ghayal

    बाद में राजकुमार संतोषी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संग घायल को बनाने की योजना बनाई और मिथुन इसके लिए लगभग तैयार हो गए थे। लेकिन बाद में राजकुमार के पास धर्मेंद्र जी का कॉल पहुंचा और उन्होंने कहा- तुम ये फिल्म मेरे बेटे सनी के साथ बना सकते हो, वह मूवी के किरदार में एक दम फिट बैठेगा और फिर इसके बाद राजकुमार संतोषी का दिमाग घूमा और उन्होंने सनी को घायल के लिए फाइनल कर लिया।

    खबरें और भी

    sunnydeol (1)

    इस तरह से हिंदी सिनेमा के एक कल्ट मूवी मिली। सनी के अलावा इस मूवी में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री और अमरीश पुरी ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था। बता दें कि घायल 1990 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी।

    राजकुमार संतोषी की अक्षय की अगली फिल्म

    निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 के साथ वापसी करने वाले हैं। आमिर खान के प्रोडेक्शन के हाउस बैनर तले बनने वाली लाहौर 1947 को इस साल 15 अगस्त 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol की हुई बल्ले-बल्ले, एक्शन थ्रिलर लिए इस निर्देशक से मिलाया हाथ; 21 साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस!