विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohammad Rafi ने 47 साल पहला गाया था बॉलीवुड का सबसे दुखभरा गीत, दर्द महसूस कर सच में रो दिए थे ऋषि कपूर

Updated: Sat, 22 Aug 2026 08:27 PM (IST)

मोहम्मद रफी के 47 साल पुराने गाने ने ऋषि कपूर को इतना भावुक कर दिया था कि वे सच में रो पड़े थे।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने बॉलीवुड को कई सदाबहार गीत दिए हैं। उनके कई खूबसूरत नग्में सीधा दिल पर चोट करते हैं। ऐसे ही एक एवरग्रीन गाने के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं।

ऋषि कपूर की फिल्म का है गाना

47 साल पुराने इस गाने के बोल इतने ज्यादा इमोशनल थे कि सुनने वाला हर एक इंसान भावुक हो गया। यहां तक कि कहा तो ये तक जाता है कि रफी साहब ने इस गाने को इतने दर्द के साथ गाया कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इसे सुनकर सच में रो दिए थे।

Jaya (10)

हम बात कर रहे हैं साल 1979 में आई फिल्म 'सरगम' के गाने 'हम तो चले परदेस, हम परदेसी हो गए' की। इस सदाबहार और भावुक गीत को महान गायक मोहम्मद रफी ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। महान संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत तैयार किया था। वहीं मशहूर कवि आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे थे।

क्या कहता गाने के भाव?

अपना घर परिवार या परिचित माहौल छोड़ना एक इंसान के लिए कितना मुश्किल होता ये उससे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता। यह गाना बिछड़ने के गहरे दर्द, अपनी मातृभूमि और अपनों से दूर होने की पीड़ा और जीवन की अनिश्चितता के भाव को अत्यंत संवेदनशील तरीके से व्यक्त करता है।

इस फिल्म में ऋषि कपूर, जया प्रदा, शशिकला, धीरत कुमार, असरानी, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर नजर आए। इस खूबसूरत गाने के इस दर्द को इतनी खूबसूरती से पिरोया है कि इसे जितनी बार सुना जाए ये उतना ही जीवंत लगता है। आप इसे सुनेंगे तो इससे खुद को जरूर जोड़ पाएंगे।

यह भी पढ़ें- 76 साल पहले Mohammad Rafi ने गाया था ऐसा विज्ञापन गीत, लोग रेडियो पर सुनने के लिए करते थे घंटो इंतजार

यह भी पढ़ें- जब बीच रिकॉर्डिंग के समय जज्बाती हो गए थे Mohammad Rafi, 62 साल पुराने गाने को गाते हुए खूब बहाए थे आंसू