Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Rafi ने निधन से कुछ घंटे पहले रिकॉर्ड किया था अपना आखिरी गाना, सुनकर भर आएगा दिल

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:51 PM (IST)

    Mohammed Rafi ने अपना आखिरी गाना अपने निधन के कुछ घंटे पहले ही रिकॉर्ड किया था। यहा गाना काफी इमोशनल है जिसे सुनकर आपका दिल भर आएगा। ...और पढ़ें

    मोहम्मद रफी ने आखिरी बार गाया था ये गाना

    मोहम्मद रफी ने आखिरी बार गाया था ये गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी गायक मोहम्मद रफी ने अपने 40 साल के करियर में लगभग 7000 हजार गाने गाए। इन गानों में रोमांटिक और इमोशनल गीत थे जिनमें से कई आज भी सदाबहार हैं। उनकी आवाज कानों और दिल को सुकून देती है और कई बार दिल को भावनाओं से भर देती है।

    वैसे तो लीजेंडरी सिंगर ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में कई इमोशनल गाने दिए हैं लेकिन उनका आखिरी गाना एक अलग ही भावुक एक्सपीरियंस देता है। क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी गाना अपने निधन के कुछ घंटों पहले ही रिकॉर्ड किया था इसीलिए फैंस को इस गाने से एक अलग भावनात्मक जुड़ाव महसूस होता है।

    rafi (6)

    यह भी पढ़ें- एक गाने के लिए Asha Bhosle और Mohammed Rafi पर लगी थी 500 रुपये की शर्त, गाते-गाते हांफने लगी थीं गायिका

    कौन सा है ये गाना?

    मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने जिस गाने को आखिरी बार आवाज दी वह है- शाम फिर क्यों उदास है (दोस्तों/तू कहीं आसपास है) Shaam Phir Kyun Adaas Hai। ये गाना 1981 की फिल्म आस पास (Aas Paas) का है। जिसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था और इसके गीतकार आनंद बख्शी थे। रफी साहब ने इस गाने को 31 जुलाई 1980 को रिकॉर्ड किया था। इसे रिकॉर्ड करने के कुछ घंटों बाद ही 55 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

    rafi (8)

    इस फिल्म के लिए गाया था आखिरी गाना

    उनका ये गाना काफी इमोशनल है और इसे सुनते ही दिल भर आता है। गाने के लिरिक्स दिल को छूने वाले हैं। आस पास फिल्म 1081 में रिलीज हुई थी और इसमें धर्मेंद्र (Dharmendra), हेमा मालिनी (Hema Malini) और प्रेम चोपड़ा ने काम किया था। रोमांटिक फिल्म को जे. ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की शुरुआत दिवंगत गायक मोहम्मद रफी को समर्पित एक संदेश के साथ होती है, जिसमें यह घोषणा की जाती है कि उनका अंतिम रिकॉर्ड किया गया गीत इसी फिल्म के लिए था।

    खबरें और भी

    rafi (10)

    यह भी पढ़ें- जब Mohammed Rafi से भिड़ गईं थी Asha Bhosle, 1 साल तक नहीं हुई थी दोनों की बातचीत