विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohanlal की 367वीं फिल्म पर लगी मुहर, रिपब्लिक डे पर साउथ सुपरस्टार ने किया एलान

Updated: Mon, 26 Jan 2026 05:35 PM (IST)

Mohanlal Upcoming Movies: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मूवीज का सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच ...और पढ़ें

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मोहनलाल की नई फिल्म की हुई घोषणा

  2. इस डायरेक्टर संग काम करेंगे मोहनलाल

  3. आने वाले समय में रिलीज होगी एक्टर की ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस बीच मोहनलाल की एक नई बड़ी फिल्म का एलान हो गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया है। इस फिल्म का अनऑफिशियल टाइटल L367 रखा गया है। इस मूवी की घोषणा एक्टर ने सोशल मीडिया पर की है। 

साथ ही मोहनलाल ने अपनी अगली फिल्म L367 का फर्स्ट लुक पोस्टर को भी शेयर किया है। इस मूवी के डायरेक्शन की कमान विष्णु मोहन के हाथों में जो, साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। 

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संग मोहनलाल की अगली फिल्म

रिपब्लिक डे के खास मौके पर मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपकमिंग फिल्म L367 का आधिकारिक एलान किया है। दरअसल इस मूवी को फिल्म वर्किंग टाइटल L367 इसलिए दिया गया है, क्योंकि ये मलयालम सुपरस्टार के करियर की 367वीं फिल्म है। मोहनलाल ने एक्स ट्वीट में मूवी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है- 

यह भी पढ़ें- Patriot: मोहनलाल-ममूटी की फिल्म से Nayanthara का फर्स्ट लुक आउट, क्या है पॉलिटिकल थ्रिलर की कहानी?

mohanlal upcoming movies

बड़ी खुशी के साथ बहुत मैं आप सबको ये बताना चाहता हूं कि मेरे अगले प्रोजेक्ट का नाम L367 है, जिसकी घोषणा मैं कर रहा हूं। इस रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए मैंने डायरेक्टर विष्णु मोहन के साथ हाथ मिलाया है और उनके साथ काम करके बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।

इस मूवी का निर्माण गोकुलम गोपालन ने श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले किया गया है। मैं इस नए चैप्टर का और अधिक इंतजार नहीं कर सकता। मैं इस खूबसूरत सफर की शुरुआत में आप सभी का प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहता हूं। 

इस तरह से मोहनलाल ने निर्देशक विष्णु मोहन के साथ अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की है। मालूम हो कि विष्णु मोहन वही निर्देशक हैं, जिन्हें अपनी पहली फिल्म मेप्पडियन के लिए काफी सराहना मिली थी और उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था।

इस मूवी में दिखेगे मोहनलाल की झलक

L367  की रिलीज से पहले मोहनलाल की झलक मलयालम सिनेमा के एक और दिग्गज ममूटी की अपकमिंग मूवी 'पैट्रियट' में दिखेगी। जिसकी रिलीज डेट की घोषणा थोड़ी देर पहले ममूटी की तरफ से की गई है। 23 अप्रैल 2026 को उनकी ये आने वाली सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल, Mammootty और मोहनलाल की 'पैट्रियट' इस दिन होगी रिलीज