विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दृश्यम 3 के बाद भी Mohanlal मचाएंगे गदर, 7 फिल्मों का किया एलान; प्रियदर्शन से लेकर इन मेकर्स की मूवीज

Updated: Wed, 19 Aug 2026 10:14 AM (GMT+05:30)

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने 7 बड़े फिल्ममेकर्स संग अपनी अपकमिंग मूवीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।

मोहनलाल की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

मोहनलाल की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. मोहनलाल ने किया बड़ा एलान

  2. 7 फिल्मों की एक साथ अनाउंसमेंट

  3. इन डायरेक्टर्स संग करेंगे काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलायलम सिनेमा के वेटरन एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। दक्षिण भारतीय सिनेप्रेमियों के अलावा हिंदी बेल्ट के दर्शक भी 5 बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मोहनलाल की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, यही कारण है कि मोहननाल की मूवीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। 

इस बीच मोहनलाल ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है और एक साथ 7 फिल्मों का बड़ा एलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मूवीज के डायरेक्टर्स के नाम का भी खुलासा किया है। 

मोहनलाल ने किया बड़ा एलान

सोमवार को मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया। इस ट्वीट में मोहनलाल ने भविष्य में आने वाली अपनी 7 फिल्मों की आधिकारिक घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- केरल हाई कोर्ट से अभिनेता मोहनलाल को झटका, हाथी दांत के स्वामित्व प्रमाणपत्र अमान्य करार दिया

mohanlal

हालांकि, उन्होंने फिल्मों के टाइटल नहीं बताए हैं, लेकिन इस बात का खुलासा किया है कि वह इन सातों मूवीज में किन-किन फिल्ममेकर्स संग काम करेंगे। जिसकी जानकारी इस प्रकार है-

  • विष्णु मोहन (Vishnu Mohan)

  • अनूप सत्यन (Anoop Sathyan)

  • प्रियदर्शन (Priyadarshan)

  • दिलेश पोथन (Dileesh Pothan)

  • सत्यन अन्थिकाड (Sathyan Anthikad)

  • जूड एंथनी जोसेफ (Jude Anthany Joseph)

  • जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph)

  • ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है कि कोई फिल्म स्टार एक साथ इतनी अधिक फिल्मों की अनाउंसमेंट करता है। मोहनलाल के इस एलान के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और वे उनकी इन मूवीज के टाइटल रिवील का भी इंतजार करने लगे हैं। 

    350 से ज्यादा फिल्में

    पिछले चार दशक से अधिक समय से बतौर अभिनेता मोहनलाल फिल्मी दुनिया में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। मालूम हो कि 1980 में आई फिल्म मंजिल विरिंजा पूक्कल से खलनायक के तौर पर मोहनलाल ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। दृश्यम, थुडारम, कीरड़म, लुसिफर, ओप्पम और मणिचित्रताझु जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें- Mohanlal की 367वीं फिल्म पर लगी मुहर, रिपब्लिक डे पर साउथ सुपरस्टार ने किया एलान