विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या इसी साल करने वाले हैं मोहित रैना शादी, पर मौनी रॉय के साथ नहीं

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 16 Feb 2019 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:47 AM (IST)

मोहित से जब उनके और मौनी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो और मौनी बस अच्छे को-स्टार रहे हैं।

क्या इसी साल करने वाले हैं मोहित रैना शादी, पर मौनी रॉय के साथ नहीं
क्या इसी साल करने वाले हैं मोहित रैना शादी, पर मौनी रॉय के साथ नहीं

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर्स मौनी रॉय और मोहित रैना एक साथ शो 'देवों के देव 'महादेव' में नज़र आए थे और तभी से इनके बीच लिंकअप की ख़बरें फ़ैल रही थीं। ये दोनों अक्सर सेट्स पर और बाहर भी एक साथ नज़र आते थे लेकिन, इन दोनों ने ही कभी अपने रिलेशनशिप को सबके सामने नहीं स्वीकारा। और अब पहली बार मोहित ने इस बारे में बात की और यह भी बताया कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं।

मोहित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वो इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। मोहित ने कहा कि मैं किससे शादी करूंगा यह तो मैं अभी नहीं जानता पर हां भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ही शादी कर लूंगा। मोहित से जब उनके और मौनी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो और मौनी बस अच्छे को-स्टार रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक कार्यक्रम में दी पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

मोहित ने कहा कि मैं नहीं जानता कि मौनी के साथ मुझे लिंक क्यूं किया गया। वो बहुत अच्छी को-स्टार हैं और अब अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं और बहुत अच्छा काम कर रही हैं, मैं उनके लिए बहुत ख़ुश हूं और उन्हें बेस्ट ऑफ़ लक भी कहना चाहता हूं। मैं और मौनी कभी रिलेशनशिप में थे ही नहीं। मोहित से यह भी पूछा गया कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए तो उन्होंने कहा कि यह कोई स्क्रिप्ट नहीं है जिसे मुझे चुनना है। मुझे बस वो क्लिक चाहिए जब आप किसी सही इंसान से मिलते हैं। क्यूंकि ज़िन्दगी कभी प्लान से नहीं चलती इसलिए, मैं कभी कुछ प्लान नहीं करता। जो होता है उसे अपना लेता हूं और आगे बढ़ता हूं।

यह भी पढ़ें: टाइगर की हो गई दिशा, Valentine's Day पर किया प्रपोज़ और जवाब मिला 'हां'

वैसे, मौनी का नाम इन दिनों डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ रहा है। मौनी अयान की आने वाले फ़िल्म 'ब्रम्हास्त्र' में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी होंगे। मोहित रैना की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो हाल ही में फ़िल्म 'URI' में दिखाई दिए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिज़नस किया और क्रिटिक्स की तरफ से भी बहुत तारीफ़ें बटोरीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।