विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिंगल मदर भी दूसरी शादी की हकदार...', 'मां का सम' एक्ट्रेस मोना सिंह ने कहा- रूढ़िवादी सोच तोड़ रहे हैं

By Smita SrivastavaEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 03 Apr 2026 06:33 PM (IST)

कोहरा 2 वेब सीरीज, हैप्पी पटेल, बार्डर 2, सूबेदार फिल्मों समेत कई प्रोजेक्ट पिछले दिनों कर चुकीं मोना आज रिलीज ...और पढ़ें

वेब सीरीज 'मां का सम' में दिखेंगी मोना सिंह/ फोटो- Instagram

वेब सीरीज 'मां का सम' में दिखेंगी मोना सिंह/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मोना सिंह की नई वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज

  2. एक्ट्रेस ने स्कूल के दिनों के बारे में की बात

  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई 'मां का सम'

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। ओटीटी नए-नए कंटेंट लेकर आ रहा है और अभिनेत्री मोना सिंह उन पर नए प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। मोना हाल ही में रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मां का सम में नजर आईं। सीरीज में उनके पात्र का बेटा गणित के जरिये अपनी मां के लिए हमसफर की तलाश कर रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने शो के बारे में बात की।

आपकी मम्मी किन मामलों में सख्त और कूल रही हैं?

मैं फौजी परिवार से हूं। सोमवार हो या रविवार, अनुशासन में ही रहना होता था। सुबह सात बजे उठकर नहाकर नौ बजे तक टेबल पर बैठना होता था। होमवर्क करके फिर घुड़सवारी, तैराकी जैसी एक्टिविटी करना भी अहम था। आर्मी में एक्सपोजर मिलता है मेरी मां इसी बात को लेकर सख्त थी कि पढ़ाई अच्छे से करो। बाकी करियर चुनने में कोई रोक-टोक नहीं हुई थी। आजाद ख्यालों के परिवार से हूं। वह इंडस्ट्री में किसी को जानते नहीं थे कि बेटी मुंबई जा रही है तो मदद के लिए किसी को फोन ही कर दें। यहां जो किया है, खुद से किया है। करियर का निर्णय लेते वक्त बस पूछा गया था कि क्या करना है। फिर पंख दिए गए कि जाओ बेटा, उड़ो अपनी जिंदगी जियो।

यह भी पढ़ें- Maa Ka Sum OTT: 240 देशों में रिलीज होगी मोना सिंह की फैमिली ड्रामा सीरीज, इस प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

ओटीटी ने जितनी आजादी दी है, उतनी ही यहां प्रतियोगिता बढ़ गई है?

प्रतियोगिता न हो तो कोई मतलब ही नहीं है। कहानियों में आपस में प्रतियोगिता होनी चाहिए। बेस्ट शोज, कहानी, एक्टर आने चाहिए। यह इंडस्ट्री इसी बारे में हैं कि हर वक्त यहां कुछ नया लेकर आते रहें। कहानियां ताजगी भरी होनी चाहिए जैसे यह शो है, जिसमें ताजगी है, जहां मां अपने बेटे के लिए नहीं, बल्कि बेटा अपनी मां के लिए हमसफर ढूंढ रहा है। ऐसे शोज से कितना कुछ सीखने को मिलता है। मां को लेकर बनी रूढ़िवादी सोच को हम तोड़ रहे हैं। सिंगल मदर भी दूसरी शादी की हकदार है। दौर बदल रहा है,ऐसे में समाज का सोच भी बदल रहा है।

monajsingh_1772974146_3848305994413700677_1465301019

करियर में कितनी कैलक्यूलेटिव रही हैं, कभी करियर में खुद पर शक हुआ?

मैंने कैलक्यूलेटिव जोखिम जरूर लिया है। उसके अलावा जीवन में कोई योजना नहीं बनाई, न ही जोड़ा घटाया कि ये करूंगी, तो वो होगा में हमेशा अपने दिल की सुनती हूं। जैसे ही स्क्रिप्ट पढ़ती हूं, मेरा दिमाग मुझसे सवाल पूछना शुरू कर देता है, तो लगता है कि यह करना चाहिए मेरे सभी रोल फिर चाहे वो हैप्पी पटेल, कोहरा 2, सूबेदार या बैड्स आफ बालीवुड का हो सब रोल अलग हैं। भाग्यशाली हूं कि एक जिंदगी में इतने सारी जिंदगियां पात्रों के जरिये जी रही हूं।

लगातार काम कर रही हैं। ब्रेक कब लेती हैं?

मैं अपना सपना जी रही हूं। यही सपना था कि अलग काम करूं, बाकियों से हटकर दिखूं। अलग परफार्मेस दूं। इंडस्ट्री अब मुझे वह मौके दे रही है, तो मैं खुश हूं कि इतने प्रोजेक्ट एक साथ रिलीज हो रहे हैं। भर-भर के काम मिल रहे हैं। अच्छा समय है। जो सोचा था वह पूरा हो रहा है, तो संतुष्ट महसूस कर रही हूं।

primevideoin_1774420200_3860439125870545881_3589848130

स्कूल के दिनों में किस विषय से डर लगता था?

गणित एक ऐसा विषय है, जो कभी सात सवाल समझ नहीं आया। मुझे गणित के टीचर से बहुत डर लगता था। उनके क्लास में मैं या तो स्कूल की कैंटीन में बैठे रहती थी या क्लास बंक कर देती थी यह बहाना करके की मेरे पीरियड्स चल रहे हैं, पेटदर्द हो रहा है। बचपन में तो सच में गणित से डर लगता था। हालांकि मैंने अपना स्नातक कामर्स में किया था। इन नंबरों ने कभी पीछा नहीं छोड़ा।

इस इंडस्ट्री में कभी-कभी इंतजार थोड़ा लंबा हो जाता है, लेकिन उसका मतलब यह नहीं है कि निराश हो जाएं या खुद पर शक करें। यहां इंतजार करना होता है, जो कई बार करना कठिन हो जाता है इसका मतलब यह नहीं है कि छोड़कर हट जाएं या जिंदगी से हताश और निराश हो जाएं।

कभी कोई विश लिस्ट रही है, जिसमें कुछ चीजें होनी बाकी हैं?

नहीं, ऐसी कोई लिस्ट नहीं है। मुझे बस काम करते रहना है। मैं खुद को रिटायर होते हुए नहीं देख सकती हूं। मुझे यही करना है जितना खुद को नया बनाते रहेंगे, अच्छे मौके मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Subedaar Trailer: फौजी अवतार में Anil Kapoor छुड़ाएंगे दुश्मनों के छक्के, 'सूबेदार' का धांसू ट्रेलर रिलीज