Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलग होने के बाद Mouni Roy ने किया पति Suraj Nambiar से पैचअप! चार साल की शादी तोड़कर भी नहीं टूटा रिश्ता?

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:11 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ हाल ही में अपने अलगाव का ऐलान किया था। ...और पढ़ें

    क्या मौनी-सूरज का हुआ पैचअप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    क्या मौनी-सूरज का हुआ पैचअप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से अपने अलगाव को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 

    पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आई कि मौनी और सूरज अलग हो गए हैं। इन अफवाहों को और हवा तब मिली, जब सूरज और मौनी ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। यहां तक कि मौनी की दोस्त दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया था।

    फिर से हुआ मौनी-सूरज का पैचअप?

    इन खबरों के तेज होने के बाद खुद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने अलगाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वे अलग हो चुके हैं। अब इंटरनेट पर उनके पैचअप की चर्चा हो रही है और उसकी वजह दोनों का सोशल मीडिया है।

    दरअसल, अलगाव की घोषणा के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं। यह जाहिर कर रहा है कि शादी टूटने के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहने वाला है। यही नहीं, मौनी के इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की फोटोज भी मौजूद हैं। हालांकि, दिशा अब भी सूरज को फॉलो नहीं कर रही हैं। 

    Suraj

    dwq

    Instagram

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy से शादी के लिए तैयार नहीं थे सूरज नाम्बियार, बोले- 'मैं नहीं चाहता था... '

    क्यों अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार?

    मौनी रॉय ने 14 मई को सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने कहा था, "अपनी पर्सनल प्रायोरिटीज को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अपनी जिंदगी में अलग-अलग रास्तों पर समझदारी और आदर के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस प्वाइंट पर हम सिर्फ इस चीज पर ध्यान दे रहे हैं कि प्राइवेसी के साथ हम मामले को कैसे संभाले। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को इसी तरह बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे"

    खबरें और भी

    क्या करते हैं मौनी रॉय के पति?

    साल 2022 में मौनी रॉय ने दुबई बेस्ड कैपिटल मार्केट सेक्टर में काम करने वाले सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों ने गोवा में बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के चार साल बाद उनका अचानक अलग होना उनके फैंस के लिए भी शॉकिंग रहा।

    यह भी पढ़ें- टीवी के 'महादेव' के इश्क में चूर थीं 'नागिन' Mouni Roy, 5 साल की डेटिंग के बाद अपनी 'सती' से अलग हुए थे मोहित!