Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी के 'महादेव' के इश्क में चूर थीं 'नागिन' Mouni Roy, 5 साल की डेटिंग के बाद अपनी 'सती' से अलग हुए थे मोहित!

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:58 PM (IST)

    सूरज नांबियार से शादी से कई साल पहले मौनी रॉय का मोहित रैना के साथ लंबे समय तक अफेयर रहा था। क्यों 5 साल की डेटिंग के बाद भी उनके प्यार को नहीं मिली म ...और पढ़ें

    देवों के देव महादेव एक्टर को किया 5 साल तक डेट/ फोटो- Instagram

    देवों के देव महादेव एक्टर को किया 5 साल तक डेट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौनी रॉय (Mouni Roy) सूरज नांबियार संग अपनी शादी टूटने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खुद पति से अलग होने की जानकारी देते हुए इसे एक म्यूचअल डिसीजन बताया था।

    यह पहली बार नहीं है, जब मौनी रॉय अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले कई सालों तक उन्होंने टीवी पर 'महादेव' का किरदार निभाने वाले अभिनेता को भी डेट किया था। क्यों दोनों का ब्रेकअप हुआ था, चलिए बताते हैं वजह।

    'देवों के देव महादेव' एक्टर से हुआ था मौनी को प्यार

    मौनी रॉय ने नागिन से पहले लाइफ ओके के शो 'देवों के देव महादेव' में 'सती' का किरदार अदा करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में एक्ट्रेस को सती के रोल में बेहद पसंद किया गया। इसी शो के दौरान साल 2011 में उनकी मुलाकात अभिनेता मोहित रैना से हुई थी, जिन्होंने शो में 'भगवान शिव' का किरदार अदा किया था। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों की सेट पर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वह एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy से शादी के लिए तैयार नहीं थे सूरज नाम्बियार, बोले- 'मैं नहीं चाहता था... '

    mouni roy and mohit raina

    5 साल बाद टूटा था मोहित रैना और मौनी रॉय का रिश्ता

    मोहित रैना और मौनी रॉय ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों के बीच भविष्य में साथ रहने को लेकर मतभेद हो रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें लगा कि वह एक-दूसरे के साथ इसके आगे नहीं चल पाएंगे। साल 2018 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। उनके ब्रेकअप का अंदाजा फैंस को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही मिला था, जब कपल ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और काफी समय से वह साथ में दिखाई नहीं दिए थे।

    खबरें और भी

    mouni roy and mohit raina  (1)

    ब्रेकअप के बाद मौनी रॉय ने मोहित के प्रति रुखा व्यवहार करते हुए यह क्लियर किया था कि अब वह दोनों दोस्त भी नहीं हैं और एक्ट्रेस लंबे समय से सिंगल हैं। वहीं मोहित रैना ने मौनी रॉय को अपना अच्छा दोस्त बताया था। मोहित रैना से पहले मौनी रॉय ने टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा को डेट किया था।

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy ने सूरज नांबियार संग तोड़ी 4 साल की शादी, एक्ट्रेस ने खुद खोली सच्चाई, कहा- 'यह हमारे रिश्ते की...'