Mouni Roy ने सूरज नांबियार संग तोड़ी 4 साल की शादी, एक्ट्रेस ने खुद खोली सच्चाई, कहा- 'यह हमारे रिश्ते की...'
मौनी रॉय ने अब खुद ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके पति सूरज नांबियार से अलग होने की जानकारी शेयर कर दी है। अफवाहों को किनारा करते हुए उन्होंने शादी टूटने ...और पढ़ें

मौनी रॉय ने 4 साल की शादी टूटने पर जारी किया बयान/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने पति से अलग होने की ऑफिशियल जानकारी फैंस के साथ शेयर कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सूरज नांबियार संग अपनी शादी खत्म करने का कारण भी बताया है।
इस बात से बेहद दुखी हैं मौनी रॉय
दो दिन पहले मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो किया था, जिसके बाद यह खबरें तेज हो गई थी कि कपल की शादी में सबकुछ ऑल इज वेल नहीं है। अब मौनी रॉय ने अपनी चार साल की शादी टूटने की खबरों पर खुद मुहर लगाते हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया है और साथ ही कमेंट बॉक्स भी हटा दिया है। मौनी रॉय ने लिखा
"हमें यह देखकर बहुत ही ज्यादा दुःख हो रहा है कि कुछ मीडिया हाउस हमारी जिंदगी में बेवजह दखल दे रहे हैं। हम यह बताना चाहेंगे कि हम दोनों ने मिलकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है और हम इस मामले को निजी तौर पर सुलझाने के लिए अपना जरूरी समय ले रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- 6 महीने पहले ही अलग हुए Mouni-Suraj? 'अभिमान' के अमिताभ जैसी हुई पति की हालत; शादी के बाद हुए नजरअंदाज!
इस कारण मौनी-सूरज ने लिया अलग होने का फैसला
मौनी रॉय ने अपने इस बयान में आगे लिखा, "कई लोगों ने हमारी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की है और झूठी अफवाहें और मनगढ़ंत कहानियां वह फैला रहे हैं, जो हमारे रिश्ते की असलियत को बिल्कुल भी नहीं दर्शाता है। अपनी पर्सनल प्रायोरिटीज को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अपनी जिंदगी में अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया पूरी समझदारी और आदर के साथ। इस प्वाइंट पर हम सिर्फ इस चीज पर ध्यान दे रहे हैं कि निजता के साथ हम मामले को कैसे संभाले। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को इसी तरह बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।"

एक्ट्रेस ने आगे अपने बयान में लिखा, "हम आपकी समझदारी के सराहना करते हैं। हमारी निजता और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।" आपको बता दें कि हाल ही में यह दावा किया गया था कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार 6 महीने पहले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि, कपल का अभी तक तलाक नहीं हुआ है। उनके अलग होने के कई कारण सोशल मीडिया पर सामने आए।