दिया धोखा...हड़पे पैसे, पति Suraj Nambiar ने तोड़ा Mouni Roy का दिल? नागिन एक्ट्रेस ने खुद बताई पूरी सच्चाई
दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी टूटने की खबरों पर मौनी रॉय का पहला रिएक्शन सामने आ चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गुस्सा व्य ...और पढ़ें

तलाक की खबरों पर आया मौनी रॉय का रिएक्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौनी रॉय और सूरज नांबियार अपनी 4 साल की शादी टूटने को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसी खबरें थीं कि दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने पत्नी मौनी (Mouni Roy) पर चीट किया है। लगातार सोशल मीडिया पर उड़ रही खबरों के बीच एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन सामने आ गया है, जिससे साफ-साफ यह पता चल रहा है कि वह कितने गुस्से में हैं।
मौनी रॉय का टूटा सब्र का बांध
'नागिन' एक्ट्रेस ने सूरज नांबियार(Suraj Nambiar) संग चल रही सेपरेशन की खबरों के बीच रिएक्ट करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने गुस्सा व्यक्त करते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की और लिखा, "मैं सभी मीडिया हाउसेस से यह गुजारिश करना चाहूंगी कि वह गलत नेरेटिव न फैलाएं और हमारी निजता का सम्मान करते हुए हमें स्पेस दें।"इसके साथ मौनी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

यह भी पढ़ें- टीवी की 'नागिन' को शादी में मिला धोखा, सूरज ने Mouni Roy को किया चीट? सामने आए चौंकाने वाले दावे
मौनी रॉय के पति पर लगे थे चीट करने के आरोप
मौनी रॉय (mouni roy suraj nambiar) का यह रिएक्शन उनके पति सूरज नांबियार पर लगे आरोपों को बाद सामने आया है। दरअसल, एबीपी न्यूज के 'सास बहू साजिश' शो में यह दावा किया गया था कि नागिन एक्ट्रेस के दुबई बेस्ड बिजनेसमैन पति सूरज ने उन पर चीट किया है और सिर्फ फेम के लिए उनका इस्तेमाल किया है। यह भी बताया गया था कि सूरज ने अपने पर्सनल यूज के लिए उनके पैसों का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं, उन्हीं की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार पहले ही एक-दूसरे से अलग होकर तलाक ले चुके हैं।

कैसे शुरू हुई थी कपल की शादी टूटने की चर्चा?
बीते दिन कुछ नेटिजन्स ने बीते दिन यह नोटिस किया था कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनका यह शक यकीन में तब बदला, जब मौनी की सबसे खास दोस्त दिशा पाटनी (Disha Patni) ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया और साथ ही बिजनेसमैन ने 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस के संग पोस्ट की गई शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 जनवरी में गोवा में शादी की थी।