नए साल के जश्न में आंखें हुई थीं चार... लॉकडाउन पीरियड में रहे साथ, खूबसूरत है Mouni Roy और सूरज की लव स्टोरी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। एक अनजान मुलाकात कैसे दोस्ती और फिर प्यार में बदली, पढ़ें यह खूबसूरत लव स्टोरी: ...और पढ़ें

मौनी रॉय- सूरज नांबियार लव स्टोरी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने भले ही अभी तक अपने अलग होने की खबरों पर कोई रिएक्शन न दिया हो, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने को फैंस इस कपल के अलगाव का एक बड़ा इशारा मान रहे हैं।
जितना दर्द फैंस को मौनी रॉय और सूरज नांबियार की अलग होने की खबरों ने दिया है, उतनी ही फेयरीटेल जैसी इस कपल की लव स्टोरी भी है, जिसे पढ़कर फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी।
2019 में पहली बार टकराए थे मौनी रॉय-सूरज नांबियार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज नांबियार और मौनी रॉय की पहली मुलाकात 2019 में नए साल के मौके पर हुई थी। इस कपल को एक न्यू ईयर ईव पार्टी में एक म्यूचुअल फ्रेंड ने मिलवाया था। शुरुआत में सूरज नांबियार को मौनी रॉय के सेलिब्रिटी स्टेटस के बारे में बिल्कुल भी भनक नहीं थी। पार्टी में मुलाकात के बाद उनके बीच कैजुअल बातचीत स्टार्ट हुई, जो समय के साथ गहरी दोस्ती में बदल गई।
यह भी पढ़ें- कौन हैं मौनी के पति Suraj Nambiar? कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक... भारत से लेकर दुबई तक फैला है कारोबार
-1778595957165.jpg)
कोरोना महामारी के दौरान कपल की बॉन्डिंग हुई मजबूत
सूरज से दोस्ती बढ़ने के बाद मौनी अक्सर दुबई आती-जाती थीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताना शुरू किया, जिससे उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी और सूरज नांबियार का रिलेशनशिप तब और भी ज्यादा गहरा हो गया, जब कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन हुआ और दोनों कुछ समय तक साथ रहे। उस दौरान दोनों को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका तो मिला ही, साथ ही वे एक-दूसरे के परिवार को भी बेहतर तरीके से समझ पाए। कई सालों तक दुबई और मुंबई में रहकर मौनी रॉय और सूरज नांबियार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रहे।
खबरें और भी
-1778596045274.jpg)
3 साल बाद मौनी-सूरज ने की ड्रीम वेडिंग
एक-दूसरे को अच्छे से समझने और करीब तीन साल तक डेट करने के बाद, 27 जनवरी 2022 को कपल ने इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों और दोनों के परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल हुई थीं, जिस पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया था। ऐसे में शादी के चार साल बाद कपल के अलगाव की खबरों पर यकीन करना 'नागिन' एक्ट्रेस के चाहने वालों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है।