Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलग रह रहे हैं Mouni Roy और सूरज नांबियार, पहले ही हो चुका है तलाक? कपल के रिश्ते पर एक और चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Tue, 12 May 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

    मौनी रॉय और सूरज नांबियार के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बीच हाल ही में यह खबर आई है कि कपल एक-दूसरे से पहले ही तलाक ले चुका है। ...और पढ़ें

    मौनी रॉय-सूरज नांबियार का हो चुका है तलाक/ Photo- Instagram

    मौनी रॉय-सूरज नांबियार का हो चुका है तलाक/ Photo- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ चुका है। सुबह से ही अपनी मैरिड लाइफ में ट्रबल को लेकर यह कपल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के सेपरेशन की खबरें तब शुरू हुईं, जब कुछ नेटिजन्स ने यह नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार कुछ समय से एक-दूसरे से अलग रह रहा है, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन दोनों का पहले ही तलाक हो चुका है।

    एक-दूसरे से तलाक ले चुके हैं मौनी रॉय-सूरज नांबियार?

    साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार की जोड़ी फैंस को परफेक्ट लगती थी। उनके चाहने वाले अभी तक कपल के अलग-अलग रहने की खबरों से उबर भी नहीं पाए थे कि अब मौनी-सूरज को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एबीपी न्यूज के शो 'सास बहू और साजिश' के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग तो रह ही रहे हैं, लेकिन उनका तलाक भी हो चुका है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक अपनी इस 'ट्रबल्ड मैरिज' को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- मौनी-सूरज के 'तलाक' रूमर्स में कूदीं Disha Patani! 'नागिन' की वफादार सहेली ने 'एक्स जीजा' को झट से किया अनफॉलो

    mouni

    साल 2019 में म्यूचुअल फ्रेंड ने करवाई थी मुलाकात

    'नागिन' (Naagin) एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2019 में नए साल के मौके पर हुई थी। 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2022 में मलयालम और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में मंदिरा बेदी से लेकर अर्जुन बिजलानी, आशका गोराडिया, आमना शरीफ और मीत ब्रदर्स सहित सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

    खबरें और भी

    mouni roy 1

    एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरों के बीच, मौनी रॉय ने तो सूरज नांबियार संग शादी सहित कुछ हॉलीडेज की फोटोज को अभी भी अपने अकाउंट पर सहेज कर रखा है, लेकिन बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस संग अपनी शादी की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें- Mouny Roy और सूरज नांबियार की शादी में आई दरार? एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो; फैंस के बीच मची खलबली