कौन हैं मौनी के पति Suraj Nambiar? कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक... भारत से लेकर दुबई तक फैला है कारोबार
बेंगलुरु में जन्में मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार लगातार एक्ट्रेस के साथ अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कौन हैं सूरज नांबियार और कितनी है उनकी ...और पढ़ें

कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौनी रॉय (Mouni Roy) के पति सूरज नांबियार 'नागिन' एक्ट्रेस से अलगाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज नांबियार और मौनी रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर न सिर्फ एक-दूसरे को अनफॉलो किया है, बल्कि एक्ट्रेस के पति ने उनके साथ अपनी शादी की सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
एक तरफ जहां सूरज नांबियार, मौनी रॉय संग सेपरेशन की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स इंटरनेट पर उनके प्रोफेशन से लेकर उनकी नेटवर्थ के बारे में सर्च क रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं सूरज नांबियार, कितनी है उनकी नेटवर्थ और क्या है उनका प्रोफेशन।
कौन हैं सूरज नांबियार?
मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं, जो बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं। एक मलयाली फैमिली में पले-बढ़े सूरज अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखने में ज्यादा यकीन करते हैं। अगर आपने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखा होगा, तो उस पर भी उन्होंने ज्यादा पोस्ट शेयर नहीं की हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज नांबियार ने यूएई (UAE) के कैपिटल मार्केट सेक्टर में काम किया है। वह इतने सालों में कई बड़े बिजनेस से जुड़े रहे हैं और उन्हें बढ़ा रहे हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले सूरज नांबियार उस दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक्ट्रेस मौनी रॉय से शादी की थी। हालांकि, शादी के एक साल तक तो वह लाइमलाइट में रहे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उन्होंने मीडिया की अटेंशन से खुद को दूर कर लिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अलग रह रहे हैं Mouni Roy और सूरज नांबियार, पहले ही हो चुका है तलाक? कपल के रिश्ते पर एक और चौंकाने वाला खुलासा

कितनी है सूरज नांबियार की नेटवर्थ?
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज नांबियार की नेटवर्थ तकरीबन 50 से 60 करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी पत्नी मौनी रॉय की नेटवर्थ 40 से 41 करोड़ रुपये के आसपास है। सूरज नांबियार अल्फारॉक्स वेंचर जैसी कंपनियों से बतौर डायरेक्टर जुड़े रहे हैं, जिसे बिजनेसमैन ने पत्नी मौनी रॉय के साथ मिलकर शुरू किया था। यह कंपनी खासतौर पर शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सक्रिय है।

सूरज नांबियार और मौनी रॉय पति-पत्नी होने के साथ-साथ बिजनेस पार्टनर भी हैं। उन्होंने साल 2022 में 'अल्टीमेट गुरु' नाम का बिजनेस शुरू किया था, जो ग्लोबल स्तर पर एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा सूरज, मौनी रॉय के हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। साल 2023 में दोनों ने मिलकर मुंबई में मौनी रॉय के रेस्टोरेंट 'बदमाश' को भी लॉन्च और एक्सटेंड किया था। अलग होने और तलाक लेने की खबरों पर अभी तक सूरज नांबियार या मौनी रॉय की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है।