Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy 9 दिन बाद हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, पोस्ट कर दी हेल्थ अपडेट, पति को कहा- 'आप जैसा कोई नहीं'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 06:59 PM (IST)

    Mouni Roy Hospitalized टीवी-बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थीं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह का खुलासा नहीं किया है लेकिन उन् ...और पढ़ें

    Mouni Roy discharged from hospital after 9 days because of serious health issue. Photo- Instagram
    Mouni Roy discharged from hospital after 9 days because of serious health issue. Photo- Instagram

    HighLights

    1. 9 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं मौनी रॉय
    2. मौनी रॉय ने हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीरें
    3. मुश्किल घड़ी में पति के सपोर्ट पर जताई खुशी

     नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Hospitalized: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस हॉस्पिटल में भर्ती थीं। हाल ही में, एक पोस्ट के जरिए मौनी ने इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

    क्यों हॉस्पिटल में भर्ती हुईं मौनी रॉय?

    मौनी रॉय ने एक लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया है कि वह पिछले 9 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थीं और अब वह घर लौट आई हैं। धीरे-धीरे उनकी रिकवरी भी हो रही है। हालांकि, एक्ट्रेस हॉस्पिटल में क्यों एडमिट थी, इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

    मौनी रॉय ने दी हेल्थ अपडेट

    मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए हॉस्पिटल से कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह अपने पति सूरज नांबियार का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में केनुला भी लगा हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by mon (@imouniroy)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में मौनी ने लिखा-

    "अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं पहले से कहीं ज्यादा गहरी शांति से अभिभूत हूं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। हर चीज से पहले खुशहाल स्वस्थ जीवन होता है।"

    मौनी रॉय ने की पति सूरज की तारीफ

    मौनी रॉय ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके पति सूरज नांबियार ने उनका बहुत साथ दिया। एक्ट्रेस ने लिखा-

    "डॉक्टरों, नर्सों और मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में बिताया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। आप सभी को प्यार। आप जैसा कोई नहीं सूरज नांबियार। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

    मौनी रॉय ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, लोग उनके लिए दुआ करने लगे। साथ ही मौनी के लिए फिक्रमंद भी हो गए। उनकी BFF दिशा पाटनी ने कमेंट में लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ मेरी मोन्ज। आई लव यू। साथ ही मेरे पास भी सेम जम्पर है। हाहाहा।'

    जन्नत जुबैर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ। प्यार भेज रही हूं।' इसके अलावा दिशा परमार से मृणाल ठाकुर तक ने उनके लिए गुड विशेज भेजीं।

    खबरें और भी