Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy: अपने नए रेस्तरां की लॉन्च पार्टी में पति सूरज संग रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, सामने आईं Inside तस्वीरें

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 04:32 PM (IST)

    Mouni Roy New Restaurant हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने मुंबई में एक नया रेस्तरां खोला जिसकी लॉन्च इवेंट पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौर ...और पढ़ें

    Mouni Roy Romantic Photo From Her New Restaurant Launch Party- Photo/Instagram
    Mouni Roy Romantic Photo From Her New Restaurant Launch Party- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy New Restaurant Launch Party Photos: टेलीविजन और बॉलीवुड में अपनी अदायगी के लिए मशहूर मौनी रॉय (Mouni Roy) अब बिजनेस की दुनिया में भी कामयाबी हासिल करना चाहती हैं। हाल ही में, मौनी रॉय एक रेस्तरां की मालकिन बनीं, जिसके लॉन्च इवेंट में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े कई सितारे पहुंचे। मौनी ने भी पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं।

    मौनी ने मुंबई में खोला रेस्तरां

    मौनी रॉय के नए रेस्तरां को 4 जून 2023 को लॉन्च किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ पहुंची। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने रेस्तरां की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में उन्हें स्टाइलिश पोज देते हुए देखा जा सकता है तो वहीं कई तस्वीरों में मौनी अपने रेस्तरां के टेस्टी फूड का आनंद लेते हुए दिख रही हैं।

    Mouni Roy- Photo/Instagram

    रेस्तरां के लॉन्च पार्टी में रोमांटिक हुईं मौनी

    एक तस्वीर में 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस मौनी अपने पति सूरज नांबियार की बाहों में पूरी तरह खोई हुई नजर आ रही हैं। इस इवेंट में मौनी बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने शॉर्ट स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस ने मिनी हैंड बैग और हाई हील्स से स्टाइल किया था। खुले बाल, स्मोकी आईज और मिनिमल मेकअप में मौनी गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, उनके हैंडसम हसबैंड ब्लैक टी-शर्ट और जींस में कूल लग रहे थे।

    Mouni Roy with husband- Photo/Instagram

    मौनी रॉय के रेस्तरां के लॉन्च में कौन-कौन रहा शामिल?

    मौनी रॉय के रेस्तरां लॉन्च में कई सेलेब्स शामिल हुए। मौनी की बेस्टी दिशा पाटनी से लेकर तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और रेमो डिसूजा जैसे सितारों ने रेस्तरां की लॉन्च पार्टी में पहुंचकर चार-चांद लगाए। 

    खबरें और भी

    मौनी रॉय के रेस्तरां के बारे में जानिए

    मौनी रॉय ने मुंबई के अंधेरी में 'बदमाश' नाम से रेस्तरां खोला है। ये बेंगलुरु के आंत्रप्रेन्योर डॉन थॉमस के स्वामित्व वाली एक नई मल्टी-आउटलेट रेस्तरां चेन है। मुंबई के अंधेरी में शुरू हुए 'बदमाश' की सह-मालकिन मौनी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by mon (@imouniroy)

    मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

    मौनी रॉय को आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' में देखा गया था। जल्द ही वह हॉरर कॉमेडी मूवी 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगी। सिद्धांत कुमार सचदेव की निर्देशित फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी भी लीड रोल में होंगे। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हाल ही में, 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मौनी को आईफा अवॉर्ड (सपोर्टिंग रोल) मिला।