Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy Latest Pics: मौनी रॉय ने शिमरी ड्रेस में गिराईं बिजलियां, एक्ट्रेस की मदमस्त अदाओं के दीवाने हुए फैंस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 12:39 PM (IST)

    Mouni Roy Latest Pics मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड और अब ओटीटी पर अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखा कर हर किसी को ...और पढ़ें

    मौनी रॉय ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    मौनी रॉय ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मौनी रॉय ने शेयर की हॉट तस्वीरें
    2. शिमरी ड्रेस में एक्ट्रेस ने बढ़ाया पारा
    3. फैंस ने कमेंट में की एक्ट्रेस की तारीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mouni Roy Latest Pics: मौनी रॉय का नाम बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस में लिया जाता है। एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में, मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी मदमस्त अदाएं बिखेरते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    फैंस को भी मौनी रॉय की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस एथनिक हो या वेस्टर्न आउटफिट हर किसी में कहर ढहाती हुई नजर आती हैं। इस बार भी मौनी बॉडी-हगिंग आउटफिट में किलर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Mouni Roy Photos: मौनी रॉय ने बैकलेस स्विमसूट पहन इंटरनेट पर मचाया तहलका, वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीरें

    शिमरी कलर की ड्रेस पहन बरपाया कहर

    मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई हॉट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें मौनी बोल्ड अंदाज से पोज देते हुए आग लगा रही हैं।

    फोटोज में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय शिमरी कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को चोटी बंधी हुई है और साथ ही चेहरे पर सटल मेकअप और न्यूड लिप शेड लगाया हुआ है। बता दें कि मौनी रॉय ने यह ड्रेस 'जीक्यू मैन ऑफ द ईयर 2023' अवॉर्ड में पहनी थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by mon (@imouniroy)

    फैंस खूब की मौनी की खूब तारीफ

    मौनी रॉय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'साल 2023 के जीक्यू मैन के लिए कल रात'। इन फोटोज को देखने के बाद टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने मौनी रॉय की तारीफ करते हुए लिखा 'स्टनिंग'। वहीं, फैंस ने भी एक्ट्रेस की खूब तारीफ की। किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया, तो किसी ने कमेंट में हॉट लिखा।

    मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

    मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में देखा गया। इसके साथ ही एक्ट्रेस इन दिनों रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' को होस्ट कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Temptation Island India: 'मैं खुद को मार डालता...', Jad Hadid ने बेटी को लेकर दर्दनाक घटना का किया खुलासा