Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy Photos: मौनी रॉय ने बैकलेस स्विमसूट पहन इंटरनेट पर मचाया तहलका, वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीरें

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 11:48 PM (IST)

    Mouni Roy Latest Pics मौनी रॉय अक्सर अपने दिलकश अंदाज से सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर ...और पढ़ें

    मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mouni Roy Latest Pics: मौनी रॉय बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं और इस बात में कोई शक नहीं है। एक्ट्रेस ने कई बार सोशल मीडिया पर यह साबित भी किया है। वह अपने स्टाइल से किसी भी आउटफिट में कमाल कर सकती हैं। अब हाल ही में, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उनका किलर लुक देखने को मिल रहा है।

    पूल में मौनी रॉय ने लगाई आग

    मौनी रॉय ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह स्विमिंग पूल के अंदर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉटेड स्विमसूट पहना हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने समुद्र से सूर्यास्त की झलक, बिल्ली और ताज होटल के सामने नौका की सवारी का आनंद लेते हुए भी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'क्या आप लोग 'टेम्पटेशन आइलैंड' देख रहे हैं'।

    यह भी पढ़ें: Brahmastra करने जितना ही कठिन रहा मौनी के लिए खाना बनाना... फिल्म की रिहर्सल से जुड़े अनसुने किस्से किए शेयर

    दिशा पाटनी और फैंस ने दिया रिएक्शन

    मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'हॉटेस्ट'। इसके अलावा फैंस ने भी उनकी इन फोटोज पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'हे भगवान, जस्ट लुकिंग लाइक वाओ'। एक अन्य ने लिखा 'सबसे हॉट'। कई अन्य यूजर्स भी उनके इस हॉट और बोल्ड लुक की तारीफ कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by mon (@imouniroy)

    मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

    मौनी रॉय ने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। मौनी को नागिन शो से घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर कई फिल्मों में काम किया। मौनी रॉय को हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में दिखाई दीं और अब एक्ट्रेस शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' में दिखाई दे रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mouni Roy Pics: मौनी रॉय की तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग, कातिलाना पोज ने जीता फैंस का दिल