यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mouni Roy Pics: मौनी रॉय की तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग, कातिलाना पोज ने जीता फैंस का दिल
Mouni Roy Latest Pictures बॉलीवुड की फैशन क्वीन मौनी रॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपने गॉर्जियस लुक से भी बी टाउन में तहलका मचा देती हैं। अब हाल ही में उन्ह ...और पढ़ें

HighLights
- मौनी रॉय ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
- फोटोज में दिखा एक्ट्रेस का बोल्ड और हॉट अंदाज
- फैंस का पसंद आया एक्ट्रेस का लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mouni Roy Latest Pictures: छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
पर्दे पर उनकी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर उनका ग्लैमरस अवतार फैंस को काफी पसंद आता है। फैंस अक्सर उनके लुक की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का वेस्टर्न से लेकर एथनिक पहने हुए हर लुक देखने को मिल जाएगा, जिसमें वह कहर ढहाते हुए नजर आती हैं। अब उनके लेटेस्ट लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें: Mouni Roy Latest Photos: पेरिस की सड़कों पर मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा, व्हाइट मिडी ड्रेस में नजर आई एक्ट्रेस
मौनी रॉय की तस्वीरों ने फिर बरपाया कहर
मौनी रॉय सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वहां अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें फैंस के साथ आए दिन शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहने हुए सपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। खुले बाल और न्यूड लिप-शेड के साथ मिनिमल मेकअप करके एक्ट्रेस कहर ढहा रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी ने एक से बढ़कर एक कई पोज दिए हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया लुक
बता दें कि मौनी रॉय का यह गजब लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई कमेंट सेक्शन में उनके लुक की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं'। इसके अलावा कुछ फैंस उन्हें हॉट, तो कुछ गॉर्जियस बता रहे हैं।
बता दें कि छोटे पर्दे और बॉलीवुड के बाद मौनी रॉय ने अब ओटीटी पर भी अपना कदम रख लिया है। 13 अक्टूबर को उनकी वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही अब एक्ट्रेस जल्द शुरू होने वाले शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' को होस्ट कर सकती हैं।