Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Puja 2023: मौनी रॉय ने दुर्गा अष्टमी में सुहागन लुक से खींचा ध्यान, सोने के गहने और साड़ी में ढहाया कहर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 06:21 PM (GMT+05:30)

    Durga Puja 2023 बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने हर लुक से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दुर्गा पूजा में माता रानी का आश ...और पढ़ें

    दुर्गा अष्टमी में मौनी रॉय लगीं अप्सरा सी खूबसूरत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    दुर्गा अष्टमी में मौनी रॉय लगीं अप्सरा सी खूबसूरत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. मौनी रॉय ने दुर्गा पूजा में फ्लॉन्ट किया सिंदूर
    2. मौनी रॉय के अष्टमी लुक ने लूटी महफिल
    3. गोल्डन साड़ी में अप्सरा सी खूबसूरत लगीं मौनी रॉय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Durga Puja 2023: इस वक्त हर ओर दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। मायानगरी मुंबई में भी दुर्गा पूजा का आशीर्वाद लेने के लिए अभिनेत्रियां सज-धजकर पूजा पंडाल में पहुंच रही हैं। दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के मौके पर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पंडाल गईं।

    मौनी रॉय ट्रेडिशनल हो या फिर मॉडर्न, हर लुक में ढलना जानती हैं। ट्रेडिशन को फॉलो करने में भी मौनी कभी पीछे नहीं हटती हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर भी मौनी ने अपने शानदार लुक से फैंस का दिल जीत लिया। उनका सुहागन लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy की लेटेस्ट तस्वीरों ने छुड़ाए फैंस के पसीने, बोल्ड ड्रेस पहन कैमरे के सामने दिए ऐसे-ऐसे पोज

    दुर्गा पूजा में कुछ यूं नजर आईं मौनी रॉय

    मौनी रॉय दुर्गा पूजा में सोने के गहने और साड़ी में गईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह एथनिक लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मौनी ने दुर्गा पूजा लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी, जिसे एक्ट्रेस ने टेंबल ज्वेलरी से पूरा किया।

    Mouni Roy

    मौनी ने गोल्डन साड़ी के साथ सोने का चोकर और झुमका पहना। एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक में चार-चांद लगाने का काम उनके सिंदूर ने किया। हेयर बन, बोल्ड आईज और मिनिमल मेकअप में मौनी रॉय बहुत हसीन लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

    खबरें और भी

    Mouni Roy

    मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

    मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। फिर वह बॉलीवुड में आईं और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही हैं। उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' (Sultan of Delhi) ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। Ormax के मुताबिक, ये सीरीज इस वक्त नंबर वन सीरीज बनी हुई है। 

    इससे पहले, मौनी रॉय को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था, जिसमें एक्ट्रेस ने नेगेटिव रोल प्ले कर वाहवाही बटोरी थी। 

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy: कातिल अदाओं से मौनी रॉय ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, छोटी ड्रेस पहन कैमरे के सामने दिए ऐसे-ऐसे पोज