Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022: मौनी रॉय ने रचाई सबसे अलग मेहंदी, हाथों में 'शिव-पार्वती' बने देख फैंस बोले- 'ब्यूटिफुल'

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 07:24 PM (IST)

    Karwa Chauth 2022 आज पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ग्लैमर वर्ल्ड भी इससे अछूता नहीं है। ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पहले करव ...और पढ़ें

    Mouni Roy Shiv Parvati Mehndi Design for Karwa Chauth 2022. photo Credit/ Mouni Roy Instagram
    Mouni Roy Shiv Parvati Mehndi Design for Karwa Chauth 2022. photo Credit/ Mouni Roy Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Mehendi Design for Karwa Chauth 2022: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की बहुत ही पॉपुलर राकेश मौनी रॉय आज किसी परिचय का मोहताज नहीं रह गई है। एक्टिंग के अलावा वह अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। शासन के मामले में वह फंलो की जाने वाली सबसे ज्यादा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब यह एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार किसी फिल्म यह सीरियल को लेकर नहीं बल्कि करवा चौथ पर रचाई गई यूनिक स्टाइल मेहंदी को लेकर।

    मौनी रॉय की मेहंदी है सबसे अलग

    मोनी रॉय को 'देवों के देव महादेव' सीरियल में माता पार्वती के रोल में खूब पसंद किया गया था। हमेशा ग्लैमरस रहने वाली मौनी ने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया की दोबारा उन्हें ही 'पार्वती' के रूप में देखने की इच्छा जता डाली। मौनी खुद भी शिव-पार्वती से बहुत प्रभावित लगती हैं। उन्होंने करवा चौथ पर इसी थीम पर अपने हाथों में मेहंदी की डिजाइन बनवाई है।

    (Photo Credit: Mouni Roy Instagram)

    मौनी की मेहंदी पर आया फैंस का दिल

    मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को सूरज नांबियार से शादी की थी। इस साल उनका पहला करवा चौथ है। उन्होंने पति के नाम की मेहंदी 'शिव-पार्वती' की तस्वीर बनवाकर लगाई है। मौनी ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पहली बार हमेशा स्पेशल होता है। हैप्पी करवा चौथ माय ब्यूटीज।' उनकी मेहंदी डिजाइन को कई फैंस ने पसंद किया है। साथ ही इंडस्ट्री से उनके दोस्त भी इस खूबसूरत सी मेहंदी डिजाइन की तारीफ करते नहीं थक रहे। मौनी की तस्वीर पर सुरभी ज्योति, सोनल चौहान, दृष्टि धामी सहित कई स्टार्स ने कमेंट किया है।

    (Photo Credit: Mouni Roy Instagram)

    कई एक्ट्रेस का रहा है पहला करवा चौथ

    इस बार कई एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ रहा है। इनमें कटरीना कैफ, ऋचा चड्ढा, आलिया भट्ट, अंकिता लोखंडे, करिश्मा तन्ना आदि नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: आलिया भट्ट के पहले करवा चौथ पर नीतू कपूर ने दिया यह मैसेज, फैंस हुए गदगद

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: प्रेगनेंसी में देबिना बनर्जी ने फ्लॉन्ट की करवा चौथ की मेहंदी, फैंस ने लगाई फटकार

    खबरें और भी