यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2022: आलिया भट्ट के पहले करवा चौथ पर नीतू कपूर ने दिया यह मैसेज, फैंस हुए गदगद
Karwa Chauth 2022 आलिया भट्ट इस बार अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। एक्ट्रेस की कुछ ही महीनों पहले शादी हुई है और कुछ महीनों में उनका बच्चा इस दुनिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor Festive Wish to Alia Bhatt: आज पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार कई अभिनेत्रियों का पहला करवा चौथ है। ऐसे में यह फेस्टिव सीजन उनके लिए और भी ज्यादा मायने रखता है। कुछ ही महीनों पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की थी और अब एक्ट्रेस रणबीर के लिए पहला करवा चौथ रखेंगी।। आलिया के पहले करवा चौथ पर उनकी सास नीतू कपूर ने उनके लिए बहुत ही प्यारा सा मैसेज शेयर किया है। बहू के लिए नीतू कपूर का संदेश फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
नीतू ने दी अपनी 'जान' को शुभकामनाएं
नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की शादी की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें रिद्धिमा कपूर भी फ्रेम में है। इन दोनों को ही नीतू कपूर ने करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं, जिस पर कमेंट करने से करिश्मा कपूर भी खुद को रोक नहीं पाईं।
.jpg)
(Photo Credit: Neetu Kapoor Instagram)
क्या कहा नीतू कपूर ने?
आलिया और रिद्धिमा की इमेज कैप्शन करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ' मेरी ब्यूटीज को करवा चौथ की शुभकामनाएं।' साथ ही उन्होंने 'माय जान' का हैशटैग यूज किया।

जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इस साल 14 अप्रैल को हुई थी। 27 जून को दोनों ने आने वाले बच्चे की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। आलिया की डिलीवरी डेट में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में पापा बनने वाले रणबीर कपूर और उनका पूरा परिवार बच्चे के वेलकम की तैयारियों में अभी से जुट गया है।
.jpg)
(Photo Credit: Neetu Kapoor Instagram)
नए घर में शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया
पिछले कुछ दिनों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नए घर के कंस्ट्रक्शन साइट से तस्वीरें सामने आई थीं। दोनों अगले साल तक इस नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर-आलिया का ये नया घर 15 माले का होगा। बिल्डिंग के पहले पांच फ्लोर कपूर परिवार के होंगे, तो बाकी रेंट पर दिए जा सकते हैं।