विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनी मां, परिस्थिति देखते हुए मांगी अपनी ही बेटी की मौत की दुआ

Published: Fri, 09 May 2025 08:38 PM (GMT+05:30)

मौसमी चटर्जी अपने दौर की सक्सेफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम ...और पढ़ें

मौसमी चटर्जी के साथ उनकी बेटी पायल (फोटो- इंस्टाग्राम)
मौसमी चटर्जी के साथ उनकी बेटी पायल (फोटो- इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने साल 2019 में अपनी बेटी पायल को खो दिया था। यह बेटी उनके पति जयंत मुखर्जी से थी। हाल ही में अभिनेत्री ने दिल दहला देने वाली क्षति के बारे में बात की और अपनी बेटी की मृत्यु का चौंकाने वाला हादसा शेयर किया।

हाल ही में नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत के दौरान मौसमी चटर्जी ने अपनी बेटी की मौत के बाद अस्पताल न जाने की अफवाहों पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि पायल का शव अस्पताल में रखा हुआ था क्योंकि अस्पताल का बिल नहीं चुकाया गया था।

45 साल में हुई थी बेटी की मौत

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री और उनके पूर्व दामाद के बीच कुछ समस्याएं थीं। वह 2018 में कोर्ट गईं और पायल की कानूनी अभिभावक बनने के लिए कहा। मौसमी ने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी को उचित चिकित्सा देखभाल नहीं दी जा रही थी। एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने साझा किया, "मुझे नहीं लगता कि मेरे पति पायल की मौत से पूरी तरह उबर पाए हैं। मैं भी इससे उबर नहीं पाई हूं। यह खालीपन हमारे जीवन भर रहेगा। हम इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं।" पायल की मृत्यु 45 वर्ष की आयु में हो गई थी। उन्हें डायबिटीज था जिससे वो लंबे समय से लड़ाई लड़ रही थीं। वह अपनी मृत्यु से दो वर्ष पहले तक कोमा में रहीं। पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से हुई थी।

यह भी पढ़ें: Moushumi Chatterjee को रातोंरात जया बच्चन ने किया था रिप्लेस, हीरो को थप्पड़ मारने पर बोलीं- 'वे इसी लायक'

मांगी थी बेटी की मौत की दुआ

एक वक्त ऐसा भी आया जब मौसमी खुद अपनी बेटी की मौत की दुआ मांगती थीं। दामाद से विवाद के चलते एक्ट्रेस को अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। पुलिस और कोर्ट जाने के बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी से मिल पाईं। बेटी की हालत देखकर मौसमी काफी टूट गई थीं और चाहती थीं कि वो जल्द भगवान के पास चली जाएं।

दोनों बेटी में था आठ साल का अंतर

मौसमी ने यह भी आरोप लगाया कि पायल के ससुराल वालों ने उसके मेडिकल बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया और बीमारी के दौरान उन्हें अपनी बेटी से मिलने से रोका गया। अभिनेत्री ने कहा, ‘पायल मेघा (छोटी बेटी) के प्रति बहुत स्नेही थी क्योंकि उन दोनों के बीच आठ साल का उम्र का अंतर था।’ पायल की मौत के बाद जयंत की भावनात्मक स्थिति के बारे में बात करते हुए, मौसमी ने कहा, ‘कभी-कभी वह रात में जाग जाते थे और पायल का नाम चिल्लाते थे। आप इन चीजों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।’ मौसमी ने पायल के ससुराल वालों और पति पर आरोप लगाया। इससे पहले डिकी ने दिग्गज अभिनेत्री पर पायल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने और शवगृह में उनसे मिलने नहीं जाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं Mousami Chatterjee, इसी व्यवहार की वजह से खो चुकी हैं कई रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।