Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mr and Mrs Mahi Release: 'श्रीकांत' के बाद जाह्नवी कपूर के साथ इश्क फरमाएंगे राजकुमार राव, नई रिलीज डेट पक्की

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 03:37 PM (GMT+05:30)

    Rajkummar Rao की आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr and Mrs Mahi Release Date) इसी साल बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म में राजकुमार के साथ अहम भूम ...और पढ़ें

    मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. श्रीकांत के बाद रिलीज होगी राजकुमार राव की अगली फिल्म
    2. मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट का एलान
    3. जाह्नवी कपूर के साथ पर्दे पर आग लगाएंगे राजकुमार राव

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mr and Mrs Mahi Release Date: राजकुमार राव की आगामी फिल्म श्रीकांत को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोग राजकुमार की खूब तारीफ कर रहे हैं। श्रीकांत की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब अभिनेता एक और खुशखबरी लेकर आए हैं। उनकी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

    करण जौहर निर्मित मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी, इंतजार सिर्फ रिलीज डेट का था। अब आखिरकार डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

    मिस्टर एंड मिसेज माही की बदली रिलीज डेट

    राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। हालांकि, इस पोस्टर में लीड स्टार्स का लुक रिवील नहीं किया गया। इसमें सिर्फ रिलीज डेट बताई गई है। फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। पहले इसे 19 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। राजकुमार ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "प्यार सेंचुरी मारेगी।"

    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    यह भी पढ़ें- Who Is Srikanth: पढ़ाई के लिए ठोका केस, IIT से रिजेक्शन के बाद MIT में की पढ़ाई... जानिए कौन हैं श्रीकांत बोला?

    राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्में

    राजकुमार राव के लिए साल 2024 बहुत खास होने वाला है। उनकी इस साल तीन फिल्में बैक-टू-बैक रिलीज होने वाली हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही से पहले उनकी मच अवेटेड मूवी श्रीकांत रिलीज होगी, जो नेत्रहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोला पर आधारित है। यह सिनेमाघरों में 10 मई को दस्तक देगी। फिर 30 अगस्त को अभिनेता की फिल्म स्त्री का सीक्वल भी रिलीज होने जा रहा है। इसमें श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्में

    मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा जाह्नवी कपूर देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1 Release Date) में नजर आएंगी, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह उलझ, आरसी 16, वरुण धवन संग फिल्म समेत कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं।

    यह भी पढ़ें- Srikanth Trailer: अपने जुनून से दुनिया की आंखें खोलने आए नेत्रहीन 'श्रीकांत', ट्रेलर का एक-एक सीन छू लेगा दिल