Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor के बचाव में उतरीं Mrunal Thakur, 'एनिमल' को लेकर कहा- 'अगर आपको नहीं पसंद तो'

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 02:21 PM (IST)

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे लेकिन फिल्म को लेकर बवाल भी कम नहीं हुआ था। रणबीर कपूर के कैरेक्टर ...और पढ़ें

    मृणाल ठाकुर ने रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मृणाल ठाकुर ने रणबीर कपूर की एनिमल को लेकर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है एनिमल
    2. एनिमल को आईफा में मिले 6 अवॉर्ड्स
    3. मृणाल ठाकुर आईफा 2024 में हुईं शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल (Animal) अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म ब्लॉकबस्टर तो रही, लेकिन इस पर विवाद भी हुआ। जनता के अलावा सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म के कुछ विवादित सीन्स पर आपत्ति जाहिर की थी। हालांकि, मृणाल ठाकुर ने फिल्म का सपोर्ट किया है।

    टीवी से बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में धूम मचाने वालीं सीतारमण एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने रणबीर कपूर के कैरेक्टर की तारीफ की और कहा है कि इसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।

    मृणाल ने किया रणबीर कपूर का बचाव

    आईफा 2024 में शामिल हुईं मृणाल ठाकुर से मीडिया संग बातचीत में जब रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बर्फी का उदाहरण देते हुए कहा-

    हम समझने की जरूरत है कि यह वह किरदार है जिससे हम जुड़ रहे हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रणबीर भी वही अभिनेता हैं जिन्होंने बर्फी का किरदार निभाया था। हम इस बात की सराहना क्यों नहीं कर सकते कि एक अभिनेता एनिमल और बर्फी जैसी भूमिकाएं कर सकता है। बस फिल्मों को सेलिब्रेट करें। अगर आपको यह पसंद है तो बढ़िया, अगर आपको यह पसंद नहीं है तो शायद अगली बार।

    यह भी पढ़ें- अजय देवगन ने शुरू की Son of Sardaar 2 की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा की जगह नई हसीना की हुई एंट्री

    एनिमल के नाम रही आईफा की शाम

    आईफा अवॉर्ड 2024 में एनिमल का राज रहा है। बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट मेल और फीमेल सिंगर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट विलेन समेत 6 अवॉर्ड संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को मिले हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था।

    खबरें और भी

    क्यों एनिमल पर हुआ था विवाद?

    एनिमल के कई सीन्स को महिलाओं के खिलाफ बताया गया था। रणविजय (रणबीर कपूर) के जूते चटवाने के लिए कहे जाने से लेकर वाइफ को चीट किए जाने तक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के कई सीन्स पर बवाल मचा था। कंगना रनौत से लेकर जावेद अख्तर तक ने फिल्म की आलोचना की थी।

    यह भी पढ़ें- Tum Hi Ho: पर्दे की 'सीता' संग जमेगी Siddhant Chaturvedi की जोड़ी, भंसाली की फिल्म में मिला दमदार रोल