Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harry Potter से मिलीं Mrunal Thakur, हॉलीवुड स्टार संग वायरल हुई एक्ट्रेस के फैन मोमेंट की ये फोटो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 10:53 AM (IST)

    Mrunal Thakur-Harry Potter Pics साउथ फिल्म हाय नन्ना को लेकर चर्चा में बनीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस फ ...और पढ़ें

    हैरी पॉटर स्टार से मिलीं मृणाल ठाकुर (Photo Credit-Instagram)
    हैरी पॉटर स्टार से मिलीं मृणाल ठाकुर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. हैरी पॉटर से हुई मृणाल ठाकुर की मुलाकात
    2. 'हाय नन्ना' से मृणाल ने जीता सबका दिल
    3. डैनियल रैडक्लिफ संग एक्ट्रेस की फोटो वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mrunal Thakur-Daniel Radcliffe Latest Pics: साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूद समय में फिल्म 'हाय नन्ना' को लेकर मृणाल लगातार सुर्खियां बटोर रहीं।

    इस बीच हॉलीवुड सुपरस्टार डैनियल रैडक्लिफ के साथ एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर मृणाल ठाकुर चर्चा का विषय बन गई हैं। हैरी पॉटर फेम डैनियल रैडक्लिफ के संग एक्ट्रेस की इस मुलाकात के बारे में अब खूब बातें हो रही हैं। 

    हैरी पॉटर से हुई मृणाल ठाकुर की मुलाकात

    मृणाल ठाकुर की लेटेस्ट फिल्म 'हाय नन्ना' साउथ सुपरस्टार नानी के साथ आई है। इस फिल्म की रिलीज के बाद मृणाल अब विदेश में वेकेशन ट्रिप पर गई हैं। इस दौरान की कुछ फोटो और वीडियो को मृणाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है।

    इन स्टोरी में मौजूद एक फोटो में  एक्ट्रेस 'हैरी पॉटर' मूवी फेम डैनियल रैडक्लिफ के साथ नजर आ रही हैं। मुंह पर मास्क लगाए डैनियल रैडक्लिफ ने मृणाल के साथ सेल्फी क्लिक की है। दरअसल मृणाल ठाकुर अपनी दोस्त के साथ मौजूदा समय में न्यूयॉर्क सिटी में मौजूद हैं। वहां डैनियल रैडक्लिफ का फैंस मेट सेशन चल रहा था, जिसमें अदाकारा ने अपनी दोस्त संग हिस्सा लिया।

    खबरें और भी

    जिसका अंदाजा आप मृणाल ठाकुर की इंस्टा स्टोरी के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इस दौरान 'सीता-रामम' एक्ट्रेस ने डैनियल रैडक्लिफ के साथ फैन मोमेंट के आधार पर मुलाकात की है। आलम ये है कि डैनियल और मृणाल की ये फोटो अब चर्चा का विषय बन गई है। 

    'हाय नन्ना' से मृणाल ने जीता सबका दिल

    लंबे समय से मृणाल ठाकुर का नाम फिल्म 'हाय नन्ना' को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बीते 7 दिसंबर को एक्ट्रेस को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिसके चलते मृणाल ये मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। तेलुगू भाषा की इस रोमांटिक फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। 

    ये भी पढ़ें- Michael Gambon Death: हॉलीवुड एक्टर माइकल गैंबोन का हुआ निधन, हैरी पॉटर में निभाई थी 'डम्बलडोर' की भूमिका