Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थलापति विजय की GOAT में दिखी महेंद्र सिंह धोनी की झलक, एक सीन पर थिएटर बना स्टेडियम

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 04:38 PM (IST)

    तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड मूवी गोट (GOAT) दुनियाभर के सिनेमाघरों में आज से दस्तक दे चुकी है। बीते साल लियो जैसी हिट फिल्म देने के बाद ...और पढ़ें

    विजय की गोट में नजर आए माही (Photo Credit-X)
    विजय की गोट में नजर आए माही (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. थलापति विजय की गोट आज से हुई रिलीज
    2. फिल्म में दिखाई दिए महेंद्र सिंह धोनी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्मों के लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। यही हाल फिलहाल उनकी लेटेस्ट रिलीज गोट (GOAT) के साथ भी देखने को मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन विजय की गोट ने सिनेमाघरों में धमाका कर दिया है। 

    खास बात ये है कि उनकी इस मूवी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की झलक देखने को मिली है। धोनी को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और पल भर के लिए थिएटर स्टेडियम बन गया। 

    गोट में माही की झलक 

    ये चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी कि थलापति विजय की गोट में धोनी दिखाई दे सकते हैं। ये कयास भी लगाए जा रहे थे कि उनका इस फिल्म में कैमियो भी हो सकता है। लेकिन गोट की रिलीज के साथ आज पूरी तस्वीर साफ हो गई। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गोट से धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- GOAT Twitter Review: थलापति विजय की GOAT 'स्त्री-2' के कलेक्शन पर लगाएगी ग्रहण? फिल्म पर आ गया फैसला

    फिल्म के एक सीन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की जर्सी में एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में एंट्री लेती दिखते हैं। गोट में दिखाए गए लाइव आईपीएल मैच के दौरान माही बड़े पर्दे पर नजर आते हैं। बाद में खुद विजय भी येलो कलर की टी शर्ट में स्टेडियम में एंट्री लेते दिखते हैं। 

    खबरें और भी

    कुल मिलाकर कहा जाए तो धोनी को गोट (Dhoni In GOAT) में दिखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई और वे सिनेमाघरों में जमकर सीटियां और तालियां बजाने लगे। 

    हिंदी में नहीं रिलीज हुई गोट 

    गोट की रिलीज हिंदी बेल्ट के फैंस के लिए थोड़ी मायूसी लेकर आई है। दरअसल थलापति विजय की इस फिल्म को हिंदी भाषा में अभी रिलीज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि 8 सप्ताह बाद इस मूवी को हिंदी वर्जन में बड़े पर्दे पर दोबारा से उतारा जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- GOAT Advance Booking: 'स्त्री 2' से भी तगड़ी ओपनिंग लेगी 'गोट'! छप्परफाड़ कमाई से कर डाला बंपर कलेक्शन