यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika के फंक्शन में साक्षी की ज्वैलरी है खास, क्या MS Dhoni की पत्नी के लुक में आपने किया नोटिस
Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री-वेडिंग फंक्शन में अलग-अलग फील्ड के लोग शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dh ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका की एम एस धोनी और साक्षी संग फोटो हुई वायरल
- साक्षी धोनी ने प्री-वेडिंग में पहनी बेहद खास ज्वैलरी
- सोशल मीडिया पर धोनी की पत्नी की हुई तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में सितारों का मेला लगा। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और क्रिकेट जगत तक के लोग अंबानी परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे थे। लगभग तीन दिन तक अलग-अलग सेरेमनी हुई, जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
अब हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Ambani Family pre wedding function) से क्रिकेट जगत के लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की इस कपल और उनकी पत्नी संग एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें साक्षी धोनी के ट्रेडिशनल अंदाज की यूजर्स तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
अनंत-राधिका की शादी में धोनी की पत्नी का दिखा ये अंदाज
सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन से भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे एम एस धोनी की कई वीडियो सामने आई थीं। एक वीडियो में धोनी वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया खेलते दिखाई दिए, तो अन्य वीडियो में वह बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी को गले से लगाते नजर आए।
यह भी पढ़ें: अंबानी की पार्टी में रजनीकांत की इस हरकत पर भड़के फैंस, हाउस हेल्पर के साथ किया ये बर्ताव नहीं आया पसंद
अब हाल ही में एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी और कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (radhika merchant) के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। चारों को साथ देखकर तो फैंस खुश हो ही रहे हैं, लेकिन इसी के साथ वह साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की पहाड़ी ट्रेडिशनल ज्वैलरी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
खबरें और भी
साक्षी धोनी की ज्वैलरी ने बनाया लोगों को दीवाना
साक्षी-धोनी, अनंत और राधिका मर्चेंट की इस फोटो पर फैंस अपना प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। खासकर उत्तराखंड की रहने वाली साक्षी धोनी ने जिस तरह से इस प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी ट्रेडिशन को दिखाया वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "साक्षी ने पहाड़ी पिछोड़ी पहनी है, अपने कल्चर पर स्टिक है"। दुसरे यूजर ने लिखा, "हैरान और खुश हूं कि साक्षी रावत ने उत्तराखंड ट्रेडिशनल ज्वैलरी पिछोड़ी पहनी है, जो शादीशुदा महिलाएं खास मौके पर पहनती हैं"।